सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU shimla hikes entrance exam fees by 40 to 60 percent for 14 courses

HPU Shimla: एचपीयू में 14 कोर्सों का प्रवेश परीक्षा शुल्क 40 से 60 फीसदी तक बढ़ाया, अधिसूचना जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

एचपीयू ने 14 कोर्सों के प्रवेश परीक्षा शुल्क में 40 से 60 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। एचपीयू ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

HPU shimla hikes entrance exam fees by 40 to 60 percent for 14 courses
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फीस में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने प्रवेश परीक्षा शुल्क भी बढ़ा दिया है। एचपीयू ने 14 कोर्सों के प्रवेश परीक्षा शुल्क में 40 से 60 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। एचपीयू ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार री-अपीयर के लिए भी पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा। परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यूजी में बीए सेमेस्टर प्रवेश परीक्षा शुल्क 500 से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है जबकि री-अपीयर के लिए 600 रुपये लगेंगे।

Trending Videos

बीकॉम में प्रवेश परीक्षा शुल्क 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये और री-अपीयर के 900 रुपये लगेंगे। बीएससी में 800 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है जबकि री-अपीयर के 1000 रुपये लगेंगे। इसके अलावा, वार्षिक प्रणाली के तहत बीएससी में प्रवेश परीक्षा शुल्क 1300 रुपये से बढ़ाकर लगभग 2400 रुपये कर दिया गया है। जबकि बीए और बीकॉम में शुल्क दोगुना किया गया है। व्यावसायिक कोर्सों में बीसीए व बीबीए की फीस 800 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई है। बीएड में प्रवेश परीक्षा शुल्क 1600 से बढ़ाकर 1800 रुपये कर दिया गया है। वहीं, बीजेएमसी की साला फीस 1400 से बढ़ाकर 3,000 और एमजेएमसी की 1600 से बढ़ाकर 4500 रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर एमए और एमकॉम में 1000-1200 रुपये से बढ़ाकर 1500-1800 रुपये प्रवेश परीक्षा शुल्क किया गया है। एमएससी में 1200 रुपये से बढ़ाकर करीब 1600 रुपये, एमबीए में 1500 रुपये की गई है। एलएलबी में प्रवेश परीक्षा शुल्क 1200 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये, एलएलएम में 2000 रुपये से अधिक किया गया है। प्रस्ताव में प्रैक्टिकल फीस और प्रति पेपर शुल्क को भी कई कोर्सों में 100 से 300 रुपये तक बढ़ा गया है। प्रवेश परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी की मंजूरी हाल ही में ईसी बैठक में दी गई थी, इसके बाद अब सूचना जारी की गई। इससे पहले विवि ने यूजी-पीजी कोर्सों की फीस 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाई थी, जो इसी सत्र से लागू हो गई है। प्रवेश परीक्षा शुल्क भी इसी तरह से लागू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed