सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Bindal said the electoral roster changes every day, there is a big game of rigging in the Panchayati Raj

HP Politics: राजीव बिंदल बोले- हर दिन बदलता चुनावी रोस्टर, पंचायतीराज चुनावों में धांधली का बड़ा खेल

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों को लेकर जो स्थिति बनी है, वह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है।

Rajiv Bindal said the electoral roster changes every day, there is a big game of rigging in the Panchayati Raj
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं के बयानों को हास्यास्पद और जनता को गुमराह करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों को लेकर जो स्थिति बनी है, वह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है। शनिवार को जारी बयान में बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि आखिर तीन दिनों में तीन अलग-अलग चुनावी रोस्टर कैसे जारी हो रहे हैं। हर रोस्टर में आरक्षण का स्वरूप अलग-अलग क्यों है। एक दिन एक रोस्टर जारी होता है, अगले दिन गांव की जनसंख्या बदल जाती है और नया रोस्टर आ जाता है, और तीसरे दिन फिर एक नया रोस्टर। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि चुनावी धांधली का सुनियोजित प्रयास है।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि यह सब केवल पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है और अब जनता का भरोसा पूरी तरह टूट चुका है। आज स्थिति यह है कि जनता को यह भी विश्वास नहीं कि जो रोस्टर आज जारी हुआ है, वह 5 या 10 दिन बाद भी वही रहेगा। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता चंबा से लेकर भरमौर और किन्नौर तक सड़कों पर उतरकर विरोध कर रही है। सरकार ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कांग्रेस सरकार ने पहले डीजल पर 10.40 रुपये का वैट लगाकर जनता पर हजारों करोड़ का बोझ डाला और अब 5 रुपये प्रति लीटर सेस लगाने की तैयारी कर ली है। इसका सीधा असर परिवहन, महंगाई और रोजमर्रा के सामान पर पड़ेगा। जनता की जेब पर सीधा वार किया जा रहा है। बिंदल ने कहा कि सीमेंट के दामों में भारी वृद्धि, स्टांप ड्यूटी में बढ़ोतरी, एचआरटीसी किराये में वृद्धि, पानी और बिजली के बिलों में इजाफा तथा राशन डिपो में महंगे दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed