सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Gaurav Award announced, will be honored in the state level Himachal Day program.

HP Gaurav Award: हिमाचल गौरव पुरस्कार की घोषणा, 15 अप्रैल राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में मिलेगा सम्मान

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Apr 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

 15 अप्रैल को किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित प्रेम लाल गौतम, डॉ. ओपी शर्मा और बिलासपुर के मोरसिंघी से हैंडबाॅल कोच स्नेह लता का चयन किया गया है।

Himachal Gaurav Award announced, will be honored in the state level Himachal Day program.
डाॅ. बृज शर्मा, हैंडबाॅल कोच स्नेह लता, पद्मश्री प्रेम लाल गौतम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना के प्राचार्य डाॅ. बृज शर्मा सहित चार हस्तियों को हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 15 अप्रैल को किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित प्रेम लाल गौतम, डॉ. ओपी शर्मा और बिलासपुर के मोरसिंघी से हैंडबाॅल कोच स्नेह लता का चयन किया गया है। डाॅ. ब्रिज शर्मा मूल रूप से घुमारवीं बिलासपुर से संबंध रखते हैं। इनके प्रयासों से ही अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में प्रदेश की पहली रोबोटिक सर्जरी सेवा शुरू हो पाई। एम्स दिल्ली में डीएम कोर्स के दौरान उत्कृष्ट रोगी सेवा के लिए इन्हें 2009 में प्रधानमंत्री ने बेस्ट डीएम रेजिडेंट से सम्मानित किया गया। स्पीति घाटी में हेपेटाइटिस बी और सी की स्क्रीनिंग के लिए अध्ययन के दौरान डाॅ. ब्रिज ने स्पीति घाटी में हेपेटाइटिस की सर्वाधिक व्यापकता का खुलासा किया था।

Trending Videos

बिलासपुर के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेम लाल गौतम को कृषि अनुसंधान, जैव विविधता संरक्षण और उन्नत फसल किस्मों (गेहूं, सोयाबीन, बाजरा आदि) के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2026 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ओपी शर्मा को भी हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। रंगस हमीरपुर के रहने वाले ओपी शर्मा ने 12 किताबें लिखी हैं। हिमाचल के मंदिरों पर अध्ययन कर लिखी गई उनकी किताब देव भूमि हिमाचल खासी लोकप्रिय रही है। ओपी शर्मा मानव संसाधन विकास मंत्रालय से सेवानिवृत हैं। बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के मोरसिंघी से संबंध रखने वाली हैंडबॉल कोच स्नेहलता को भी हिमाचल गौरव सम्मान के लिए चयनित किया गया है। स्नेहलता मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की संचालिका हैं। उन्होंने एक पथरीले इलाके को हैंडबॉल मैदान में बदलकर 250 से अधिक बच्चों को मुफ्त में कोचिंग दी है, जिससे उनके 80 से अधिक खिलाड़ी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्विस अवार्ड व प्रेरणा स्रोत सम्मान श्रेणी में इनका नाम
इसके अलावा सिविल सर्विस अवार्ड श्रेणी में जिला प्रशासन मंडी (उपायुक्त अपूर्व देवगन), डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग और एसडीएम बल्ह (मंडी) स्मृतिका नेगी को सम्मान दिया जाएगा। प्रेरणा स्रोत सम्मान श्रेणी में जिला शिमला की चारू शर्मा और जिला किन्नौर की कुमारी छोंजिन अंगमो का चयन किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की पैरा-एथलीट छोंजिन आंगमो ने 19 मई 2025 को माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रचा था। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह भारत की पहली और दुनिया की 5वीं दृष्टिबाधित महिला पर्वतारोही बनी थीं। साल 2024 में राष्ट्रपति से सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी आंगमो ने 8 साल की उम्र में आंखों की रोशनी खो दी थी।

विश्व विजेता टीम की खिलाड़ी भी होंगी सम्मानित
विश्व विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की हिमाचल से संबंध रखने वाली खिलाड़ी रितु नेगी (सिरमौर), साक्षी शर्मा (सिरमौर), पुष्पा (सिरमौर), भावना देवी (मंडी) और चंपा ठाकुर (चंबा) को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed