{"_id":"69da4c44bb0e306a6d01b3ef","slug":"himachal-cm-sukhvinder-sukhu-said-a-section-of-bjp-is-trying-to-remove-jairam-thakur-from-the-post-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा का एक धड़ा जयराम ठाकुर को कुर्सी से हटाने में लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा का एक धड़ा जयराम ठाकुर को कुर्सी से हटाने में लगा
संवाद न्यूज एजेंसी, पोलियां बीत (ऊना)।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जयराम अपनी आपसी लड़ाई लड़ें, भाजपा की अंदरूनी कलह को दूर करें। बाकी जो जनता तय करेगी वह अभी भविष्य के गर्व में छिपा है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर को कई बार कहा है कि गुस्सा मत किया करें, विपक्ष के नेता को इतना गुस्सा नहीं करना चाहिए। विधानसभा में भी वह चीखने लग जाते हैं। यकीन है कि जयराम ठाकुर को तनाव है और एक धड़ा उन्हें कुर्सी से हटाने की कोशिश में है। बल्क ड्रग पार्क के 250 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जयराम अपनी आपसी लड़ाई लड़ें, भाजपा की अंदरूनी कलह को दूर करें। बाकी जो जनता तय करेगी वह अभी भविष्य के गर्व में छिपा है।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओपीसी के रिव्यू को लेकर कोई सवाल ही नहीं है पहली ही केबिनेट में सरकार ने इसे लागू किया था। सरकार ने स्पष्ट किया था कि हम कोई राजनीतिक लाभ के लिए नहीं आए हैं। भाजपा चाहे कितना भी दबाव ओपीएस को बंद करने के लिए डाल बनाए, हमारी सरकार इसे बंद करने वाली नहीं है। इस मौके पर पोलियां बीत में उनके साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री भी साथ रहे। कहा कि राज्य में बल्क ड्रग पार्क का हम तेजी से निर्माण करने जा रहे हैं। भारत सरकार और हिमाचल सरकार मिलकर कार्य कर रही है। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश एपीआई का हब बन जाएगा। कई बड़ी कंपनियां यहां आएंगी और रोजगार भी बड़े स्तर पर उपलब्ध होगा। हमारा दृष्टिकोण स्प्ष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के समय से इस प्रोजेक्ट की बोली लगी थी, हमारी सरकार ने इसे आगे बढ़ाया है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सभी गारंटियों को पूरा किया है। विपक्ष प्रदेश का 60 हजार करोड़ रुपये लुटाकर विपक्ष हसीन सपने देख रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के समय उन्हें 47 हजार करोड़ आरडीजी का मिला, 13 हजार करोड़ जीएसटी प्रतिपूर्ति राशि यानी उन्हें 60 हजार करोड़ रुपये मिला। जबकि हमें 17 हजार करोड़ रुपये मिला है। भाजपा ने तीन आजाद विधायकों को झांसे में लेकर इस्तीफा करवा दिया और वे चुनाव हार गए। सुक्खू ने कहा हमने प्रदेश हित में काम किया है, भाजपा की तरह राज्य की संपदा को लुटाया नहीं है। हिमकेयर योजना को बंद नहीं बल्कि ठीक कर रहे हैं और घोटाले की जांच कर रहे हैं। अभी दो अस्पतालों का इंटरनल आडिट हुआ है। जनता के धन को सरकार लुटने नहीं देगी। राज्य सरकार की 10 हजार करोड़ की आरडीजी इन्होंने काट दी, लेकिन सरकार रुकने वाली नहीं है।