हिमाचल प्रदेश में रविवार को येलो अलर्ट के बीच भारी बारिश और बर्फबारी हुई। इससे प्रदेश में दो एनएच दारचा-सरचू और ग्रांफू-लोसर समेत 67 सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि 264 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए। उधर, जिला शिमला के रोहडू के जांगलिख से किन्नौर जिले के पर्यटन स्थल सांगला की ओर निकले ट्रैकिंग दल के तीन सदस्यों की बर्फ में दबने से मौत हो गई, जबकि पोर्टर और गाइड समेत 19 ट्रैकर को बचाव दल ने सुरक्षित निकाल लिया है। वहीं किन्नौर जिले के छितकुल में लम्खागा दर्रे में लापता दो ट्रैकर को खराब मौसम के चलते रविवार को भी तलाश नहीं किया जा सका। 19 अक्तूबर को रोहड़ू के जांगलिख से मुंबई के 12 और एक दिल्ली का ट्रैकर, उत्तराखंड के सात पोर्टर और रोहड़ू के दो गाइड के साथ निकले थे। शनिवार रात 12 बजे जिले के बुरन पास में ट्रैकर बर्फ के बीच फंस गए।
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी: किन्नौर के सांगला में तीन ट्रैकर की मौत, 19 को निकाला गया सुरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/सांगला(किन्नौर)/ केलांग(लाहौल-स्पीति)/बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Oct 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
