Himachal Politics: राठौर बोले- मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस हाईकमान तय करेगा मापदंड
कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनना तय है। एग्जिट पोल बिल्कुल सही नहीं होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनना तय है। एग्जिट पोल बिल्कुल सही नहीं होते हैं। कुछ एग्जिट पोल भाजपा तो कुछ कांग्रेस की सरकार बना रहे हैं। प्रदेश के लोगों में भारी जोश देखा गया है। इस आधार पर दावे से कहा जा सकता है कि कांग्रेस ही प्रदेश में सरकार बनाएगी। बुधवार को राजधानी शिमला में पत्रकार वार्ता में राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस हाईकमान मापदंड तय करेगा। यह हाईकमान का विशेषाधिकार है।
मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी में कोई लड़ाई नहीं है। नतीजों के बाद बनने वाली परिस्थितियों को देखकर ही हाईकमान फैसला लेगा। बहुमत आने पर चुनकर आने वाले विधायकों की बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के दिल्ली से आए पर्यवेक्षक शामिल होंगे। विधायकों की खरीद फरोख्त करना भाजपा की फितरत रही है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर पिछले दरवाजे से सरकारें बनाई हैं। कांग्रेस के सभी विधायक संगठन से जुड़े है। हमारा कोई भी विधायक प्रलोभन में नहीं आएगा। एमसीडी चुनावों को लेकर दिल्ली का संगठन मंथन करेगा। हार के कारणों का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।