फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Politics: Remark against kuldeep Rathore proves costly; Congress issues show-cause notice to Khachi

राजनीति: राठौर पर टिप्पणी पड़ी भारी, प्रियंका के करीबी खाची को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस

Thu, 20 Aug 2026 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 06:52 PM IST
सार

 प्रदेश कांग्रेस ने खाची को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। पार्टी ने पूछा है कि उनकी टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। कांग्रेस महासचिव संगठन विनोद जिंटा ने गुरुवार को नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की।

विज्ञापन
Himachal Politics: Remark against kuldeep Rathore proves costly; Congress issues show-cause notice to Khachi
केहर सिंह खाची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग विधायक कुलदीप सिंह राठौर पर टिप्पणी करना हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता केहर सिंह खाची को भारी पड़ गया है। प्रदेश कांग्रेस ने खाची को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। पार्टी ने पूछा है कि उनकी टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। कांग्रेस महासचिव संगठन विनोद जिंटा ने गुरुवार को नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि खाची से पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनका जवाब मिलने के बाद पार्टी आगामी कार्रवाई पर फैसला लेगी।

विज्ञापन

केहर सिंह खाची को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी नेताओं में गिना जाता है। खाची प्रियंका गांधी के छराबड़ा स्थित मकान के भी केयरटेकर रहे हैं। मकान के निर्माण के दौरान वह इसके निर्माण कार्य की निगरानी करते रहे हैं। प्रियंका गांधी जब निर्माणाधीन मकान का जायजा लेने छराबड़ा पहुंचती थीं तो खाची उनके साथ मौजूद रहे। वर्ष 2014 के एक हाईकोर्ट मामले के रिकॉर्ड में खाची को प्रियंका गांधी का तत्कालीन स्पेशल पावर ऑफ अटॉर्नी धारक भी बताए गए। केहर सिंह खाची वर्तमान में हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष हैं। प्रदेश सरकार ने जून 2024 में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ठियोग में राठौर पर की थी टिप्पणी
खाची ने ठियोग में एक कार्यक्रम के दौरान कुलदीप राठौर को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि एक समय 11 लोग भी राठौर को नहीं जानते थे। इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया। मामला सामने आने के बाद पार्टी के नेताओं ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह ने किया राठौर का बचाव
-लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने खाची की टिप्पणी के बाद राठौर का खुलकर बचाव किया था। उन्होंने राठौर को कांग्रेस का कद्दावर और प्रतिष्ठित नेता बताते हुए कहा था कि उन्होंने एनएसयूआई अध्यक्ष से लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तक संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में संगठनात्मक स्तर पर राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed