{"_id":"5a0441f14f1c1bd0408b5902","slug":"himachal-pradesh-election-cm-virbhadra-singh-statement-over-election","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दावा, पूर्ण बहुमत से दोबारा सत्ता में आएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दावा, पूर्ण बहुमत से दोबारा सत्ता में आएगी कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 09 Nov 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ वीरवार सुबह 10 बजे पदम छात्र स्कूल के बूथ नंबर 75 में मतदान किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उसके बाद प्रतिभा सिंह और फिर बेटे विक्रमादित्य ने वोट डाला।
विज्ञापन
इस आदर्श पोलिंग बूथ में वोटरों के लिए रेड कारपेट बिछाया गया और नए वोटरों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। वीरभद्र सिंह जैसे ही पोलिंग बूथ में अपने परिवार के साथ पहुंचे, स्कूली बच्चों ने बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी। प्रदेश की जनता विकास पर मुहर लगाएगी।
विज्ञापन