फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh election mp shanta kumar statement after polling

प्रदेश में बनेगी भाजपा की नई सरकार, टूटेगा 1990 का रिकार्ड : शांता कुमार

Thu, 09 Nov 2017 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 09 Nov 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh election mp shanta kumar statement after polling

पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद शांता कुमार ने कहा कि इस बार प्रदेश में शानदार भाजपा की सरकार बनेगी। कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा 1990 का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देगी। 1990 में भाजपा ने कांग्रेस को 9 सीटों पर ही समेट दिया था। 

विज्ञापन



पालमपुर के आईमा बूथ पर अपना मतदान करने के बाद मीडिया से रुबरु हुए शांता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने दृष्टि पत्र (घोषणा पत्र) में जनता से जो वादे किए गए हैं। उन्हें पूरा किया जाएगा। प्रदेश में अब भाजपा के अनुकूल परिस्थितियां हैं। 
विज्ञापन



इस समय केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है। इससे प्रदेश में भाजपा सरकार के बनने से विकास की एक नई व्यार बहेगी, जबकि प्रदेश में कांग्रेस इतनी कमजोर हो चुकी है कि इससे पहले वह कभी नहीं दिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की 50 प्लस सीटों के आने के सवाल पर शांता ने कहा कि उन्होंने अब सीटों की गिनती छोड़ दी है। यह काम कांग्रेस पर छोड़ दिया है कि कांग्रेस यह गिने कि उनके पास बची कितनी है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार से जनता दुखी थी। 


लिहाजा, प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को उसको जवाब भाजपा की पक्ष में मतदान कर दे दिया है। अब 18 दिसंबर के बाद प्रदेश में भाजपा की नई सरकार बनेगी। इसे अब कांग्रेस नहीं रोक सकती। आजाद उम्मीदवारों को लेकर शांता ने कहा कि भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed