सब्सक्राइब करें

Live

Himachal Panchayat Elections LIVE: दून विधानसभा के शीतलपुर बूथ पर मारपीट, 78 फीसदी हुआ मतदान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 26 May 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Himachal Panchayat Election First Phase Voting: हिमाचल प्रदेश की 1293 पंचायतों में आज पहले चरण का मतदान हुआ। कुल मतदान 78 फीसदी हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

himachal pradesh panchayat chunav live updates first phase election result
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:01 PM, 26-May-2026

 पहले चरण में 78 फीसदी मतदान

 हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को मतदान में कुल्लू का मत प्रतिशत सबसे अधिक रहा। प्रदेशभर में कुल 18,22,636 मतदाताओं में से 14,25,338 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 78 फीसदी दर्ज किया गया। मतदान प्रतिशत के आंकड़ों में कुल्लू जिला सबसे आगे रहा, जहां 84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं लाहौल-स्पीति जिला 69 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे पीछे रहा। सिरमौर में 82 प्रतिशत और सोलन में 81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 80 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
06:43 PM, 26-May-2026

हमीरपुर की 83 पंचायतों में लगभग 72.17 प्रतिशत मतदान 

हिमाचल में अब तक मतदान का आंकड़ा 77 फीसदी तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा कुल्लू जिले में 84 फीसदी मतदान हुआ है।  पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को जिला हमीरपुर की 83 ग्राम पंचायतों में लगभग 72.17 प्रतिशत मतदान हुआ। इन पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान के 83-83 पदों, पंचायत वार्ड सदस्यों के 481 पदों और इनके अंतर्गत जिला परिषद और बीडीसी के सदस्यों के लिए मतदान हुआ। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पहले दो घंटे में 18.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 11 बजे तक 40.19 प्रतिशत और दोपहर एक बजे तक 58.54 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान की समाप्ति तक यह आंकड़ा लगभग 72.17 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस चरण में नादौन ब्लॉक की 21 पंचायतों के 117 बूथों में 73.22 प्रतिशत, बिझड़ी ब्लॉक की 17 पंचायतों के 101 बूथों में 72.08 प्रतिशत, बमसन ब्लॉक की 9 पंचायतों के 51 बूथों में 72.28 प्रतिशत, भोरंज ब्लॉक की 15 पंचायतों के 92 बूथों में 70.87 प्रतिशत, हमीरपुर ब्लॉक की 13 पंचायतों के 77 बूथों में 72.22 प्रतिशत और सुजानपुर ब्लॉक की 8 पंचायतों के 44 बूथों में 72.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Trending Videos
05:42 PM, 26-May-2026

 मतदान 76 फीसदी तक पहुंचा

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के प्रथम चरण में मतदान 76 फीसदी तक पहुंच गया है। राज्य के 177 वार्डों में अभी मतदान प्रक्रिया जारी है। 
04:48 PM, 26-May-2026

जाखा तथा जिस्कुन में कुल 81.75 प्रतिशत मतदान दर्ज

डोडरा क्वार उपमंडल की दो पंचायतों जाखा तथा जिस्कुन में कुल 81.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोनों पंचायतों में कुल 1214 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 661 पुरुष तथा 553 महिला मतदाता शामिल रहे।



04:47 PM, 26-May-2026

शीतलपुर बूथ पर लाइन तोड़ने पर हुई बहसबाजी व मारपीट, करीब 20 मिनट तक अधिकारियों को रोकना पड़ा मतदान

दून विधानसभा क्षेत्र के शीतलपुर बूथ पर लगी लंबी लाइनों को तोड़कर बीच में घूसने को लेकर दो गुटों में बहसबाजी व मारपीट हो गई। इससे करीब 20 मिनट तक अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया भी रोकनी पड़ी। दरअसल यहां पर मतदान को लेकर लंबी कतारें लगी हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति बीच लाइन में घुस गया। जिस पर अन्य लोग विरोध जताने लगे तो उक्त व्यक्ति व उसके साथ बहसबाजी करने लगे। वहीं कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाइनों में लगे लोग भी इधर-उधर भागने लगे। स्थिति बिगड़ने पर बूथ पर अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया रोक दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा बलों ने दोनों पक्षों को अलग कर शांत कराया, जिसके बाद हालात सामान्य होने पर मतदान दोबारा शुरू करवा दिया गया।

04:07 PM, 26-May-2026

बिलासपुर में अब तक कुल 64.66 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बिलासपुर जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है, जिसमें कुल 64.66 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के कुल 1,19,638 पंजीकृत मतदाताओं में से 77,359 लोगों ने वोट डाले। इस चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं का भागीदारी प्रतिशत काफी बेहतर दर्ज किया गया है। जहां एक ओर जिले के कुल 60,186 पंजीकृत पुरुषों में से 37,076 पुरुषों ने वोट डाला, जिससे पुरुष मतदान का आंकड़ा 61.60 फीसदी रहा, वहीं दूसरी ओर 59,452 पंजीकृत महिला मतदाताओं में से 40,283 महिलाओं ने अपने अधिकार का प्रयोग कर 67.76 फीसदी का मजबूत योगदान दिया। इसके अतिरिक्त, जिले में पंजीकृत 2 थर्ड जेंडर मतदाता भी चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा रहे। इस पूरी मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन की ओर से 62 मुख्य अधिकारी व पर्यवेक्षक, 428 मतदान कर्मी और 53 अन्य सहायक स्टाफ तैनात रहा, जिनकी मुस्तैदी से यह चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। हालांकि 3 बजे के बाद भी कई बूथ पर अभी वोटिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:31 PM, 26-May-2026

Bilaspur: सड़क नहीं तो वोट नहीं, भड़ोली खुर्द के लोगों ने किया पंचायत चुनावों का बहिष्कार

बिलासपुर के झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत भड़ोलीकलां के वार्ड नंबर-1 भड़ोली खुर्द के ग्रामीणों ने सड़क सुविधा की मांग को लेकर पंचायत चुनावों का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों के विरोध का असर मतदान पर साफ देखने को मिला, जहां करीब 250 मतदाताओं वाले बूथ पर केवल 6 वोट ही पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 35 वर्ष से गांव को जोड़ने वाला सड़क मार्ग कच्चा पड़ा हुआ है। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क को पक्का करने की मांग उठाई गई, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। इसी से नाराज होकर लोगों ने पंचायत चुनाव में मतदान न करने का फैसला लिया। स्थानीय निवासी विक्रम ने बताया कि गांव तक जाने वाला रास्ता बरसात के दिनों में पूरी तरह खराब हो जाता है। कीचड़ और फिसलन के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।



उन्होंने कहा कि कई बार मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को पालकी या ट्रैक्टर के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।।ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उपायुक्त सहित कई अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन वर्षों बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि चुनावों के दौरान बड़े-बड़े विकास के दावे किए जाते हैं, लेकिन उनके गांव की मूलभूत समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सड़क मार्ग को पक्का नहीं किया जाता, तब तक वे पंचायत चुनावों के साथ-साथ विधानसभा और लोकसभा चुनावों का भी बहिष्कार जारी रखेंगे। ग्रामीणों के इस फैसले से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन भड़ोली खुर्द आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। लोगों का कहना है कि सड़क न होने से बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज और किसानों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ रहा है। कहा कि हमने कई बार प्रशासन और नेताओं के सामने सड़क की मांग रखी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर हमें चुनाव बहिष्कार का फैसला लेना पड़ा।
02:44 PM, 26-May-2026

दून विधानसभा के शीतलपुर बूथ पर मारपीट, कुछ समय के लिए रुका मतदान

दून विधानसभा क्षेत्र के शीतलपुर बूथ पर मतदान के दौरान दो समूहों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर बूथ पर अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया रोक दी। बूथ के बाहर वोट डालने की लाइन में धक्कामुक्की को लेकर दोनों पक्षों में तकरार शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने  मौके की  स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा बलों ने दोनों पक्षों को अलग कर शांत कराया, जिसके बाद हालात सामान्य होने पर मतदान दोबारा शुरू करवा दिया गया।

02:20 PM, 26-May-2026

जिला हमीरपुर में एक बजे तक 58.54 प्रतिशत मतदान

हमीरपुर जिले में मतदान में खासा रुझान देखने मिल रहा है। जिला हमीरपुर में एक बजे तक 58.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। देई का नौण पंचायत में दोपहर को कड़ी धूप में लोग मतदान के किए लाइनों में लगे दिखें इस पंचायत में मतदाता बोले कि यहां नशा, सड़क सुविधा और पेयजल संकट मुद्दा रहा है।

02:18 PM, 26-May-2026

बिलासपुर में शांतिपूर्ण मतदान: दोपहर 1 बजे तक 58% वोटिंग, प्रधान पद का चुनाव रद्द

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि जिले में 1:00 बजे करीब 58% पोलिंग हुई है। आज हमने टाली पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया है। किसी कारणवश जो प्रधान पोस्ट का है, वो स्टेट इलेक्शन कमिशन ने उसका काउंटरमांड करके कैंसल कर दिया है। मगर जो बाकी पोस्ट हैं जैसे उप-प्रधान, वार्ड मेंबर, जिला परिषद और बीडीसी उसके नियमानुसार उसका जो पोलिंग की प्रक्रिया है चल रही है। और जो प्रधान का दोबारा जो इलेक्शन होगा, वो स्टेट इलेक्शन कमीशन तय करेगा। अभी तक पोलिंग प्रोसेस फ्री एंड फेयर, प्रॉपर, पीसफुल रहा है। कोई भी लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन नहीं आया है। 3:00 बजे तक इसकी जो प्रक्रिया है वो कंप्लीट हो जाएगी, उसके बाद जैसे ही कंप्लीट होती है, उसके बाद काउंटिंग का जो प्रोसेस है वो हम तुरंत स्टार्ट कर देंगे।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed