सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Weather: Clear weather today, with changes expected tomorrow

Himachal Pradesh Weather: आज साफ रहेगा मौसम, कल से बदलाव का अनुमान; 10 को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से नौ फरवरी से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। नौ फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और दस को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

Himachal Pradesh Weather: Clear weather today, with changes expected tomorrow
file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से नौ फरवरी से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। नौ फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और दस को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर लगातार जारी है।

Trending Videos


शुक्रवार रात को पांच जिलाें किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और सोलन में तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज हुआ, अन्य जिलाें के कुछ क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ नौ फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके राज्य के कई हिस्सो में 9 से 11 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 10 फरवरी को पूरे प्रदेश में बादल बरस सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 12 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।

क्षेत्र और न्यूनतम तापमान

  • कुकुमसेरी - 13.7
  • ताबो - 11.2
  • कल्पा - 2.4
  • मनाली 0.3
  • धर्मशाला 3.2
  • सोलन 4.1
  • कांगड़ा 5.3
  • मंडी 5.5
  • बिलासपुर 6.0
  • शिमला 6.0
  • ऊना 7.0
  • नाहन 8.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed