फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal rain alert two dead pachhad paonta school closed landslide weather update

बारिश से हिमाचल प्रदेश बेहाल: कार खाई में गिरी, जीजा-साले की मौत, बस पर गिरा पेड़, पांवटा में स्कूल बंद

Wed, 05 Aug 2026 10:18 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 05 Aug 2026 10:18 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पच्छाद में कार खाई में गिरने से जीजा-साले की मौत हो गई, जबकि शिमला में चलती बस पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया। पांवटा उपमंडल में 5 और 6 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। कई जिलों में भूस्खलन, उफनते नदी-नाले और जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
himachal rain alert two dead pachhad paonta school closed landslide weather update
हिमाचल में बारिश से जनजीवन प्रभावित। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच भारी बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं।  नदी-नाले उफान पर हैं। पच्छाद में बारिश के दौरान चिकनी मिट्टी पर कार फिसलने से जीजा-साले की मौत हो गई। भारी बारिश की चेतावनी के साथ पांवटा उपमंडल में पांच और छह अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। उधर, नाथपा-झाकड़ी, कड़छम, जटौन बैराज से पानी छोड़ा गया। रामपुर के गानवी में घर पर चट्टान गिर गई। शिमला में चलती बस पर पेड़ गिरा, जिससे सवारियां बाल-बाल बचीं।

विज्ञापन


पांवटा-शिलाई और नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ। लगातार बारिश से फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। रामपुर खंड की गानवी पंचायत के पशगांव में भूस्खलन से एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बहादुर सिंह के परिवार और नेपाल मूल के पांच मजदूरों ने भागकर जान बचाई। कांगड़ा के इंदौरा, पालमपुर में बारिश भी हुई। ज्वालामुखी से सपड़ी खुंडियां पालमपुर मार्ग पहाड़ी से बढ़ी चट्टान गिरने के कारण 10:30 बजे के करीब बंद हो गया। ऊना, मंडी और हमीरपुर के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। सिरमौर के पच्छाद में मंगलवार सुबह करीब छह बजे डिंगरी सरजेट निवासी तपेंद्र सिंह (52), उनके जीजा बलवंत सिंह (52) निवासी कोटला बड़ोग और तपेंद्र सिंह की पत्नी प्रभा देवी (50) कार में मढ़ीघाट से गाय का दूध निकालकर अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में चिकनी मिट्टी से कार फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। तपेंद्र और बलवंत की मौत हो गई, जबकि प्रभा का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

रेणुका में सर्वाधिक 142.0 मिलीमीटर बारिश
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान रेणुका में सर्वाधिक 142.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नयना देवी में 140.8, नाहन में 117.6, ऊना में 57.0, कसौली में 38.0, राजगढ़ में 25.0, पांवटा साहिब में 22.6, नालागढ़ में 20.0, मंडी में 3.4 और कुफरी में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। हमीरपुर में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान...शिमला में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 28.8, भुंतर में 30.6, धर्मशाला में 29.0, ऊना में 30.4, नाहन में 27.0, मनाली में 24.8, कांगड़ा में 29.6, हमीरपुर में 32.0 और कुफरी में 20.0 डिग्री रहा।

उफनती खड्ड में फंसी 25 जिंदगियां बचाईं 
मंगलवार को पांवटा साहिब उपमंडल के कोलर क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। कटासन के समीप जलमूसा खड्ड में जलस्तर बढ़ने से चार गुर्जर परिवारों के 25 लोग चारों ओर से पानी में घिर गए। इनमें छह माह की बच्ची से लेकर 45 वर्ष के महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। पुलिस, होमगार्ड, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया।

मणिमहेश यात्रा पर जा रही थार पर गिरा विशाल पत्थर, पंजाब के श्रद्धालु की मौत
चंबा जिले के मेहला क्षेत्र में मणिमहेश यात्रा पर जा रही एक थार गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक विशाल पत्थर गिर गया। हादसे में पंजाब के होशियारपुर निवासी एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रशासन ने यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed