सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal: Seventh grade student commits suicide by jumping into the Ravi River

हिमाचल: सातवीं कक्षा की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, परीक्षा देने के बाद रावी नदी में कूदी

संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

 चंबा में सातवीं कक्षा की छात्रा की परीक्षा देने के बाद रावी नदी में छलांग लगाकर मौत होने का मामला सामने आया है। 

Himachal: Seventh grade student commits suicide by jumping into the Ravi River
रावी नदी(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा में सातवीं कक्षा की छात्रा की परीक्षा देने के बाद रावी नदी में छलांग लगाकर मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा परीक्षा देकर दोपहर करीब 2:00 बजे घर जा रही थी। उसने अपनी सहेली को दूसरे रास्ते से जाने की बात कही।

Trending Videos

इसके बाद वह रावी नदी के पास जा पहुंची और पानी में छलांग लगा दी। इसका पता तब लगा जब उसका शव नदी के तट पर दिखाई दिया। स्थानीय युवकों ने नदी में उतरकर शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा है। उसके पिता को घटना के बारे में सूचित कर दिया है। चुराह से चंबा पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने भाई के साथ चंबा में किराये के कमरे में रहती थी। भाई 11वीं का छात्र है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शव को नदी से बरामद कर लिया है। इसमें पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

स्कूल में परीक्षा के बाद छात्र लापता का खड्ड में मिला
उधर, कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरियां के एक गांव के छात्र का गरेली खड्ड में शव बरामद हुआ है। यह सातवीं कक्षा का छात्र था, मंगलवार से लापता था और बुधवार सुबह खड्ड के गहरे पानी से शव मिला है। छात्र मंगलवार सुबह घर से स्कूल में परीक्षा देने गया था। दोपहर बाद परीक्षा समाप्त होने पर वह घर के लिए निकला, लेकिन शाम तक वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर इसकी काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अनहोनी की आशंका को देखते हुए देर शाम पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

पंचायत के पूर्व प्रधान विक्रम सिंह बिट्टू और पूर्व उपप्रधान राहुल कुमार ने बताया कि छात्र के लापता होने के बाद सभी ने उसकी तलाश में अभियान चलाया था। बुधवार सुबह खड्ड के किनारे छात्र के कपड़े और चप्पलें बरामद हुईं। स्थानीय लोगों ने गहरे पानी में गोता लगाकर तलाशी की, जहां से छात्र का शव बरामद हुआ। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने कहा मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह हादसा परीक्षा के बाद खड्ड में नहाने के दौरान डूबने से हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल नूरपुर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed