फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: State Apprenticeship Council reconstituted; employment training opportunities to become available fo

हिमाचल: राज्य प्रशिक्षुता परिषद का पुनर्गठन, युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण के अवसर होंगे उपलब्ध

Thu, 09 Jul 2026 06:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Jul 2026 06:20 PM IST
सार

 प्रदेश सरकार ने राज्य में कौशल विकास और प्रशिक्षुता कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य प्रशिक्षुता परिषद का पुनर्गठन किया है।

विज्ञापन
Himachal: State Apprenticeship Council reconstituted; employment training opportunities to become available fo
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कौशल विकास और प्रशिक्षुता कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य प्रशिक्षुता परिषद का पुनर्गठन किया है। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। परिषद का गठन तत्काल प्रभाव से तीन वर्षों के लिए किया गया है। इसमें सरकार के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, उद्योग जगत और तकनीकी शिक्षा से जुड़े प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए यह परिषद काम करेगा। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रधान सचिव (तकनीकी शिक्षा) को परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक सदस्य सचिव होंगे। परिषद में उद्योग विभाग, श्रम एवं रोजगार, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड और हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रतिनिधि शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम, उच्च शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम और हिमुडा के प्रतिनिधि भी सदस्य बनाए गए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हैं। भारत सरकार के प्रशिक्षुता प्रशिक्षण निदेशालय के प्रतिनिधि को भी परिषद में स्थान दिया गया है।
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि परिषद के पुनर्गठन से राज्य में प्रशिक्षुता कार्यक्रमों के संचालन, निगरानी और विस्तार को नई गति मिलेगी। विभिन्न विभागों और उद्योगों के प्रतिनिधियों की भागीदारी से युवाओं को अधिक रोजगार प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। इससे उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रम तैयार करने में मदद मिलेगी। परिषद राज्य में प्रशिक्षुता से जुड़े मामलों पर सरकार को सुझाव देगी। यह योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। परिषद का गठन जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान सचिव (तकनीकी शिक्षा) अभिषेक जैन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने कहा कि अधिसूचना की जानकारी राष्ट्रीय प्रशिक्षुता परिषद, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और महानिदेशक रोजगार एवं प्रशिक्षण को भेजी गई है। तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक को निर्देश दिए गए हैं कि अधिसूचना को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। इसे परिषद के सभी सदस्यों और प्रदेश के सभी सरकारी आईटीआई के प्रधानाचार्यों तक भी पहुंचाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed