फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: From the Kishau Dam to disaster relief, CM Sukhu targets the BJP.

हिमाचल: किशाऊ बांध से लेकर आपदा राहत तक, सीएम सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना

Thu, 09 Jul 2026 05:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Jul 2026 05:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यदि हिमाचल में भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध परियोजना पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश के हितों से समझौता कर लिया जाता। कांग्रेस सरकार ने इस समझौते को वर्ष 2023 में ही खारिज कर हिमाचल के अधिकारों की मजबूती से पैरवी की।

विज्ञापन
Himachal: From the Kishau Dam to disaster relief, CM Sukhu targets the BJP.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बांध परियोजना, आपदा राहत, केंद्र से वित्तीय सहायता और प्रदेश भाजपा की आंतरिक राजनीति को लेकर भाजपा पर एक साथ कई मोर्चों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल में भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध परियोजना पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश के हितों से समझौता कर लिया जाता। कांग्रेस सरकार ने इस समझौते को वर्ष 2023 में ही खारिज कर हिमाचल के अधिकारों की मजबूती से पैरवी की। गुरुवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के प्रयासों से अब किशाऊ परियोजना से प्रदेश को करीब 600 करोड़ रुपये वार्षिक आय प्राप्त होगी। उन्होंने इसे हिमाचल के अधिकारों और हितों की जीत बताया। कहा कि वर्तमान सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन


अनाथ बच्चों, विधवाओं, एकल नारियों, मेधावी छात्रों और जरूरतमंद वर्गों के लिए शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुक्खू ने केंद्र सरकार पर हिमाचल की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बावजूद आपदा राहत के 1500 करोड़ रुपये अब तक प्रदेश को नहीं मिले हैं। उन्होंने प्रदेश के चारों भाजपा सांसदों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे कभी संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री से हिमाचल के लिए राहत पैकेज की मांग करने नहीं गए। राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से आपदा प्रभावितों को राहत दी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मुआवजा राशि को 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया, जो देश में सबसे अधिक है। भाजपा की अंदरूनी स्थिति पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी इस समय कई गुटों में बंटी हुई है और सत्ता की चाह में उसके भीतर संघर्ष चल रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में अभी सेमीफाइनल चल रहा है और विभिन्न गुट नेतृत्व की दौड़ में लगे हुए हैं।
विज्ञापन



ईडी और सीबीआई के इस्तेमाल का लगाया आरोप
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावों के दौरान ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल करती है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में मंत्रिमंडल पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। सुक्खू ने कहा कि उन्होंने आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए अपनी निजी आय से 51 लाख रुपये का योगदान दिया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कोविड महामारी के दौरान, जब जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री थे, तब भी उन्होंने 35 लाख रुपये का दान सरकार को दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed