{"_id":"6a4f6a88692e344af609be65","slug":"himachal-new-industrial-policy-investment-jobs-ease-of-doing-business-2026-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal New Industrial Policy 2026: युवाओं के लिए खुशखबरी, नई औद्योगिक नीति से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal New Industrial Policy 2026: युवाओं के लिए खुशखबरी, नई औद्योगिक नीति से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते
Thu, 09 Jul 2026 03:04 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Jul 2026 03:04 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार नई औद्योगिक नीति को अंतिम रूप दे रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इससे निवेश आकर्षित होगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा और व्यापार में सुगमता बढ़ेगी। समीक्षा बैठक में ऊना बल्क ड्रग पार्क और धर्मशाला यूनिटी मॉल के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही 'वन डिस्ट्रिक्ट, थ्री प्रोडक्ट्स' कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में नई औद्योगिक नीति और प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा करते सीएम सुक्खू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य की नई औद्योगिक नीति को अंतिम रूप देने में जुटी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नई नीति जल्द अधिसूचित की जाएगी। इसका उद्देश्य प्रदेश में निवेश आकर्षित करना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को अधिक सरल बनाना है। उन्होंने कहा कि नई नीति से व्यापार में सुगमता को भी बढ़ावा मिलेगा और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा।
विज्ञापन
उद्योगों के लिए प्रक्रियाएं होंगी और सरल
उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नई औद्योगिक नीति को उद्योग-अनुकूल बनाने के लिए सभी हितधारकों से सुझाव लिए जा रहे हैं। निवेश को बढ़ावा देने के लिए एकल खिड़की स्वीकृति प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि उद्योगों की स्थापना और संचालन में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में इस दिशा में कई नीतिगत और कानूनी सुधार किए गए हैं।
विज्ञापन
बल्क ड्रग पार्क से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री ने ऊना में विकसित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगभग 2,071 करोड़ रुपये की इस परियोजना से प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि करीब 800 बीघा भूमि समतल की जा चुकी है और निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही अधिकारियों को 15 जुलाई तक कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट और स्टीम जनरेशन सुविधा से जुड़े कार्य पूरे करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
यूनिटी मॉल के निर्माण में भी लाई जाएगी तेजी
धर्मशाला में निर्माणाधीन यूनिटी मॉल परियोजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए 66 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता किए बिना तय समय में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया बाजार
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 'वन डिस्ट्रिक्ट, थ्री प्रोडक्ट्स' कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिले के प्रमुख उत्पादों की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा और लोगों की आय बढ़ाने के नए अवसर पैदा होंगे।
बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम, सचिव आशीष सिंहमार एवं अमरजीत सिंह, उद्योग निदेशक यूनुस, अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।