{"_id":"6a4f4791debbf7cc0b036def","slug":"wayanad-landslide-rahul-sharma-body-found-rewalsar-mandi-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wayanad Landslide: वायनाड हादसे में लापता हिमाचल के राहुल शर्मा का शव बरामद, रिवालसर में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wayanad Landslide: वायनाड हादसे में लापता हिमाचल के राहुल शर्मा का शव बरामद, रिवालसर में शोक की लहर
Thu, 09 Jul 2026 12:34 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:34 PM IST
सार
केरल के वायनाड भूस्खलन हादसे में लापता मंडी जिले के रिवालसर निवासी इंजीनियर राहुल शर्मा का शव तीन दिन बाद बरामद हो गया। राहुल वायनाड में कार्यरत थे और हादसे के बाद से लापता थे। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार की अंतिम उम्मीद भी टूट गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
राहुल शर्मा (फाइल फोटो)।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन टनल परियोजना में हुए भूस्खलन में लापता रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया। हादसे के तीन दिन बाद शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सभी कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पार्थिव देह को सड़क मार्ग से हिमाचल के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
शव के शुक्रवार को मंडी जिले के रिवालसर क्षेत्र स्थित पैतृक गांव विकासनगर (ढोह) पहुंचने की संभावना है। राहुल के पिता रूप देव शर्मा के साथ वायनाड पहुंचे। मामा रामवीर ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पार्थिव देह को मंडी के लिए रवाना कर दिया गया। राहुल के पिता, भाई रोहित और अन्य परिजन वायनाड में मौजूद हैं, जबकि उनकी पत्नी भी केरल में हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को वायनाड के मेप्पाड़ी क्षेत्र के कक्कडी में मीनाक्षी ब्रिज के पास निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में कार्य चल रहा था। इस दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक कार्यस्थल पर आ गिरा, जिससे कई कर्मचारी मलबे में दब गए। प्रतिकूल मौसम और लगातार धंसती मिट्टी के बावजूद राहत एवं बचाव दल ने अभियान जारी रखा। तीसरे दिन मलबे से राहुल शर्मा का शव बरामद किया गया।हादसे के बाद मंडी जिला प्रशासन लगातार वायनाड प्रशासन के संपर्क में रहा। उपायुक्त अपूर्व देवगन और एडीएम मदन कुमार ने परिजनों से नियमित संपर्क बनाए रखा।
विज्ञापन