{"_id":"6a4e451fc857f04fda0f9df9","slug":"kathak-and-folk-culture-mandi-news-c-90-1-mnd1021-204056-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कथक और लोक संस्कृति का बिखेरा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कथक और लोक संस्कृति का बिखेरा रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन की आमद की दूसरी संध्या में तबला तरंग प्रस्तुतियों से दर्शक मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। डीएवी विद्यालय सुंदरनगर में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘सावन की आमद’ की दूसरी संध्या कथक, लोक संस्कृति और सामाजिक समरसता के नाम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ नटराज पूजन और कृष्ण वंदना से हुआ। इसके बाद श्रीकृष्ण की होली-लीलाओं पर आधारित नृत्य, तपस मंडी के कलाकारों की कथक, तराना, ठुमरी और तबला तरंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मंडी के पारंपरिक लोकगीतों ने हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाई।
मुख्य अतिथि ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंध रखने वाली शोभा ठाकुर, महामंडलेश्वर अखाड़ा त्रिफालघाट की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद की उत्तर भारत प्रतिनिधि रहीं। उन्होंने डीएवी विद्यालय की समावेशी पहल की सराहना की। विशिष्ट अतिथि राखी चुघ ने कहा कि कला क्षेत्र युवा मंडल संस्कृति संरक्षण के साथ युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का कार्य कर रहा है। प्रधानाचार्य मोहित चुघ ने ट्रांसजेंडर समुदाय के सेवा कार्यों की सराहना की। कला क्षेत्र युवा मंडल के संचालक दिनेश गुप्ता ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर ललिता बांगिया, सेवानिवृत जिला जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप गुलेरिया सहित अन्य मौजूद रहे।