{"_id":"6a4f5b40a9e88e0bc5032e2e","slug":"video-joginder-nagar-beti-bachao-beti-padhao-awareness-program-dharal-school-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Joginder Nagar News: द्राहल स्कूल में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम, छात्राओं को योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joginder Nagar News: द्राहल स्कूल में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम, छात्राओं को योजनाओं की जानकारी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:56 PM IST
Link Copied
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि किसी भी विकसित और सशक्त समाज की आधारशिला बेटियों के सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर टिकी होती है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाने और जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से छात्राएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किशोरावस्था में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और स्वच्छता अपनाने पर विशेष बल दिया।
सीडीपीओ बालम राम वर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना, मदर टेरेसा योजना तथा विधवा पुनर्विवाह योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्य और लाभ छात्राओं के साथ साझा किए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरी सिंह, शिक्षकगण, विभागीय अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।