Wayanad Landslide: वायनाड हादसे में लापता हिमाचल के राहुल शर्मा का शव बरामद, रिवालसर में शोक की लहर
केरल के वायनाड भूस्खलन हादसे में लापता मंडी जिले के रिवालसर निवासी इंजीनियर राहुल शर्मा का शव तीन दिन बाद बरामद हो गया। राहुल वायनाड में कार्यरत थे और हादसे के बाद से लापता थे। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार की अंतिम उम्मीद भी टूट गई और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के वायनाड जिले में हुए भीषण भूस्खलन हादसे में लापता चल रहे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रिवालसर निवासी इंजीनियर राहुल शर्मा का शव बरामद हो गया है। तीन दिन तक चले तलाश अभियान के बाद मिली इस खबर ने परिवार की अंतिम उम्मीद भी खत्म कर दी। राहुल के निधन की सूचना मिलते ही रिवालसर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
राहुल शर्मा वायनाड में बतौर इंजीनियर कार्यरत थे। हादसे के बाद से राहत एवं बचाव दल लगातार मलबे में उनकी तलाश कर रहे थे। परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर हर पल किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन आखिरकार बचाव अभियान के दौरान उनका शव बरामद हुआ।
राहुल के पिता, पत्नी और अन्य परिजन पिछले तीन दिनों से घटनास्थल पर राहत अभियान पर नजर बनाए हुए थे। वहीं रिवालसर स्थित घर में मां और बहन उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रही थीं। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
राहुल का विवाह इसी वर्ष मार्च में हुआ था। परिवार में कुछ महीने पहले ही खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने उन खुशियों को मातम में बदल दिया। रिश्तेदार, परिचित और क्षेत्र के लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
वायनाड में राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है और प्रशासन अन्य लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।