{"_id":"6a4e51e6d5fd4bb801037fc2","slug":"5100-will-be-rewarded-for-information-about-the-chitte-mandi-news-c-90-1-mnd1023-204105-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चिट्टे की सूचना देने वाले को मिलेगा 5100 का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चिट्टे की सूचना देने वाले को मिलेगा 5100 का इनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुक्कू की ग्राम सभा में किए कई अहम फैसले, ट्रांसजेंडर के शगुन की राशि भी तय
प्रधानमंत्री आवास योजना 2024 के पात्र लाभार्थियों के नामों को भी स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। नशे के खिलाफ जनसहभागिता बढ़ाने और पंचायत क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत चुक्कू ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। बुधवार को आयोजित विशेष ग्राम सभा में सर्वसम्मति से तय किया गया कि पंचायत क्षेत्र में चिट्टे या अन्य सिंथेटिक नशे का क्रय-विक्रय करने वालों की प्रमाण सहित सूचना देने वाले व्यक्ति को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
नवनिर्वाचित प्रधान चंद्रकला की अध्यक्षता में आयोजित विशेष ग्राम सभा में 60 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में उपप्रधान सुरेश कटारिया, पंचायत सचिव लता देवी और सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे। ग्राम सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में कोई भी फेरी वाला बिना पंजीकरण प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रत्येक फेरी वाले को पंचायत में आधार कार्ड सहित पंजीकरण करवाना होगा और 100 रुपये शुल्क जमा करने के बाद ही उसे गांव-गांव जाकर व्यापार करने की अनुमति दी जाएगी।
बैठक में लावारिस गोवंश छोड़ने वालों के खिलाफ पंचायत स्तर पर कार्रवाई करने के साथ-साथ पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े मामलों में भी सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मनमानी की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
ग्राम सभा ने यह भी तय किया कि जन्मदिन और अन्य छोटे आयोजनों में अधिकतम 501 रुपये तथा विवाह समारोहों में 1001 रुपये तक ही शगुन दिया जा सकेगा। साथ ही ऐसे आयोजनों की जानकारी एजेंट बनकर ट्रांसजेंडर समुदाय तक पहुंचाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधान चंद्रकला और उपप्रधान सुरेश कटारिया ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (2024) के पात्र लाभार्थियों के नामों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।