{"_id":"6a50eb97eb0eab38c7026fca","slug":"video-himachal-politics-rakesh-jamwal-claims-congress-will-be-wiped-out-in-2027-sundernagar-bjp-event-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal Politics: राकेश जमवाल बोले- 2027 में कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ, भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Politics: राकेश जमवाल बोले- 2027 में कांग्रेस का होगा सूपड़ा साफ, भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार
सुंदरनगर भाजपा की ओर से नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
राकेश जमवाल ने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को 70 प्रतिशत से अधिक सीटों पर जीत दिलाकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपना जनादेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि यह परिणाम वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का संकेत है और प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदेश से पूरी तरह सफाया होगा और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जमवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने चुनावी वादों को पूरा करने के बजाय राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति की है तथा विकास कार्यों को प्रभावित किया है। उनके अनुसार कर्मचारी, युवा, किसान और आम जनता सरकार की कार्यशैली से निराश हैं।
भाजपा विधायक ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रदेश सरकार की कथित विफलताओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल चुनावी जीत का उत्सव नहीं, बल्कि वर्ष 2027 की तैयारी का भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया तथा वर्ष 2027 में ऐतिहासिक जीत का सामूहिक संकल्प लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।