{"_id":"6a50f0999f2eb25a500c4452","slug":"video-video-magician-fc-became-champion-in-anti-chitta-football-competition-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एंटी चिट्टा फुटबॉल प्रतियोगिता में मैजिशियन एफसी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एंटी चिट्टा फुटबॉल प्रतियोगिता में मैजिशियन एफसी बनी चैंपियन
मंडी। जिला प्रशासन मंडी की ओर से नशामुक्ति अभियान के तहत पड्डल मैदान में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समरोह के मुख्य अतिथि मंडलीय आयुक्त डॉ. आर के प्रुथी रहे। इस अवसर पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने उन्हें शॉल, हिमाचली टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच नेपोलियन एफसी और मैजिशियन एफसी के बीच खेला गया। इसमें मैजिशियन एफसी ने नेपोलियन एफसी को 4-3 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में दोनों टीमें के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। विजेता मैजिशियन एफसी को ट्रॉफी के साथ 25,000 तथा उपविजेता नेपोलियन एफसी को ट्रॉफी एवं 15,000 की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी समीर, लीला विलास, विक्रम विष्ट, कमल किशोर, अक्षित सेन, प्रदीप भारद्वाज उपस्थित रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।