{"_id":"6a51145c7b380da9ee0f9037","slug":"suhani-selected-for-the-under-23-commonwealth-championship-at-the-age-of-14-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: 14 वर्ष की उम्र में सुहानी का अंडर 23 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: 14 वर्ष की उम्र में सुहानी का अंडर 23 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए चयन
Fri, 10 Jul 2026 09:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:18 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 9 से 18 अगस्त 2026 तक लागोस (नाइजीरिया) में आयोजित होगी। कक्षा 10वीं की छात्रा सुहानी वर्तमान में खेल नगरी पटियाला के साई केंद्र में फेंसिंग के एपे इवेंट का कड़ा अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
सुहानी सिंह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल जगत में इतिहास रचते हुए मात्र 14 वर्षीय प्रतिभाशाली फेंसर सुहानी सिंह ने अंडर-23 कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 9 से 18 अगस्त 2026 तक लागोस (नाइजीरिया) में आयोजित होगी। कक्षा 10वीं की छात्रा सुहानी वर्तमान में खेल नगरी पटियाला के साई केंद्र में फेंसिंग के एपे इवेंट का कड़ा अभ्यास कर रही हैं। इतनी कम उम्र में सीनियर वर्ग की इस वैश्विक प्रतियोगिता में चयन होना देश और प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
सुहानी को खेल और अनुशासन की प्रेरणा विरासत में मिली है। उनके पिता डॉ. दीपक सिंह पाटियाल पुरानी मंडी निवासी नरेश चंद के दामाद हैं। वह अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग कोच व रेफरी हैं। वर्तमान में एचपीयू शिमला में प्रोफेसर हैं। उनकी माता संगीता रानी साई ईटानगर में सीनियर वुशू कोच हैं। माता-पिता के दूर रहने के कारण सुहानी अपने मामा अश्विनी कुमार के पास रहकर पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि सुहानी नाइजीरिया में तिरंगा लहराकर भारत का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन