फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bantony Castle digital museum in Shimla opened to the public; Chief Minister Sukhu inaugurated it.

Shimla: शिमला में आम जनता के लिए खुला बैंटनी कैसल डिजिटल संग्रहालय, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया उद्घाटन

Fri, 10 Jul 2026 08:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Jul 2026 08:00 PM IST
सार

शिमला की ऐतिहासिक इमारत बैंटनी कैसल डिजिटल संग्रहालय का शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
Bantony Castle digital museum in Shimla opened to the public; Chief Minister Sukhu inaugurated it.
आम जनता के लिए खुला बैंटनी कैसल डिजिटल संग्रहालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी की ऐतिहासिक इमारत बैंटनी कैसल डिजिटल संग्रहालय का शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उद्घाटन किया। इसके साथ ही संग्रहालय को पर्यटकों के साथ आम जनता के लिए भी खोल दिया गया है। संग्रहालय में इंटरएक्टिव स्क्रीन लगाई गई है, जिसकी वजह से अब एक स्पर्श के साथ हिमाचल की विरासत का पिटारा खुलेगा। संग्रहालय में हिमाचल के जनजीवन, लोक संस्कृति, देव परंपराओं, मेले एवं उत्सवों, पारंपरिक रीति-रिवाजों, खान-पान, पहनावे एवं ग्रामीण जीवन शैली को डिजिटल माध्यमों से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन



इसके अलावा संग्रहालय में प्रदेश की प्रसिद्ध धातु कला एवं धातु शिल्प, पारंपरिक काष्ठ कला, पहाड़ी स्थापत्य कला, चंबा रूमाल, पहाड़ी लघु चित्रकला, स्पीति क्षेत्र की रॉक आर्ट सहित अन्य लोक कलाओं को आधुनिक डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिमला शहरी क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा, मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, मुख्यमंत्री के सचिव एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर, भाषा एवं संस्कृति विभाग की निदेशक रीमा कश्यप, अतिरिक्त निदेशक चंदन कपूर, हिमाचल राज्य संग्रहालय के संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. हरी चौहान सहित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed