सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Suryakiran Aerobatic Team Wins Hearts of Spectators with Aerial Acrobatics in the Skies of Sujanpur

Himachal News: सुजानपुर के आसमान में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने कलाबाजियां दिखाकर दर्शकों का जीता दिल

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 27 Mar 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

वीरवार को सुजानपुर में वायु सेना के जांबाजों के करतब देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। 25 मिनट के शो में भारतीय वायु सेना के इन जांबाजों ने कई फॉर्मेंशन्स बनाकर रोमांच, रफ्तार, नियंत्रण और अनुशासन की एक शानदार झलक पेश की। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Suryakiran Aerobatic Team Wins Hearts of Spectators with Aerial Acrobatics in the Skies of Sujanpur
भारतीय वायुसेना की टीम सुजानपुर में करतब दिखाती हुई। - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार

सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एयर शो के दूसरे दिन वीरवार को वायु सेना के जांबाजों के करतब देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह 10:55 बजे जब सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के नौ हॉक एमके-132 जेट विमानों ने एक साथ दनदनाते हुए सुजानपुर के आसमान में प्रवेश किया तो मैदान में हजारों लोगों ने तालियों से जांबाज अधिकारियों एवं पायलटों का स्वागत किया।

Trending Videos


25 मिनट के शो में भारतीय वायु सेना के इन जांबाजों ने कई फॉर्मेंशन्स बनाकर रोमांच, रफ्तार, नियंत्रण और अनुशासन की एक शानदार झलक पेश की। सबसे पहले हल्के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के आकार की फॉर्मेशन बनाई। इसके बाद सुखोई के आकार की फॉर्मेशन में उड़ान भरी। इसके बाद डायमंड, डीएनए, हृदय और अन्य आकृतियां बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य किरण एरोबेटिक टीम की कमेंटेटर फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने एयर शो की जानकारी दर्शकों तक पहुंचाई। स्क्वॉड्रन लीडर संजेश सिंह ने ग्राउंड ड्यूटी निभाई। सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन रचना जोशी भी मौजूद रहीं।  थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed