{"_id":"69c65b08998a5fbd1c0aa284","slug":"video-chief-minister-and-leader-of-the-opposition-face-off-over-himcare-scheme-find-out-who-said-what-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हिमकेयर स्कीम को लेकर मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आमने-सामने, जानें किसने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हिमकेयर स्कीम को लेकर मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आमने-सामने, जानें किसने क्या कहा
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:55 PM IST
Link Copied
हिमकेयर स्कीम को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमकेयर के इंटरनल ऑडिट में 100 करोड़ से अधिक का घाटाला सामने आया है। कहा कि टांडा मेडिकल काॅलेज और आईजीएमसी शिमला में 110 करोड़ के घोटाले का पता चला है। प्राइवेट अस्पतालों में अभी जांच नहीं हुई है। विजिलेंस को जांच का जिम्मा साैंपा गया है। सीएम ने कहा कि इसमें किसी भी तरह के भ्रष्टाचार की बात सामने आएगी तो सरकार किसी भी बड़े नेता के खिलाफ जांच करने से पीछे नहीं हटेगी। इंश्योरेंस स्कीम शुरू करने के लिए अन्य राज्यों के माॅडल का अध्ययन किया जाएगा ताकि उसका ऑडिट हो सके। क्योंकि हिमकेयर का अभी तक ऑडिट नहीं हो पाया। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा सदन में हिमकेयर स्कीम को लेकर झूठे आंकड़े पेश किए गए। हिमकेयर में सबसे अधिक राशि तो तीन साल में वर्तमान सरकार ने खर्च की है तो क्या सरकार इसकी भी जांच करवाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।