सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Sword of Action Hangs Over Private Nursing Institutes in Himachal for Non-Compliance with Regulations

Himachal News: हिमाचल में नियमों का पालन न करने वाले निजी नर्सिंग संस्थानों पर कार्रवाई की तलवार

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 16 Mar 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में कई निजी नर्सिंग संस्थानों में आधारभूत ढांचा, प्रयोगशाला और अध्यापन स्टाफ पूरा नहीं है। ऐसे में इनपर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Sword of Action Hangs Over Private Nursing Institutes in Himachal for Non-Compliance with Regulations
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल में नियमों का पालन नहीं करने वाले नर्सिंग संस्थानों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। कई निजी संस्थानों में आधारभूत ढांचा, प्रयोगशाला और अध्यापन स्टाफ पूरा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को मिली शिकायत के चलते अब इनकी जांच शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीमें इन संस्थानों का निरीक्षण कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगी।

Trending Videos


स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग स्कूलों और कॉलेजों के लिए गाइडलाइन तैयार की है। इसमें आधारभूत ढांचा, सीट और टीचिंग फैकल्टी, लैब आदि शर्तों को अनिवार्य किया गया है। विभाग का कहना है कि जिन संस्थानों के पास यह आधारभूत ढांचा नहीं होगा, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। सरकार नए संस्थान खोलने के बजाय पहले से चल रहे संस्थानों को मजबूत करने जा रही है। प्रदेश में वर्तमान में 56 नर्सिंग कॉलेज और स्कूल हैं, जिसमें करीब 47 निजी नर्सिंग संस्थान हैं, जबकि अन्य सरकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई संस्थानों में स्टेट कोटा कम और मैनेजमेंट कोटे में निर्धारित से ज्यादा फीस वसूलने का मामला भी विधानसभा में भी गूंजता रहा है। लगातार संस्थान पर मैनेजमेंट कोटे में ज्यादा फीस वसूलने के आरोप भी लगाए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संस्थानों के पास अपना आधारभूत ढांचा होना अनिवार्य किया गया है। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने कहा कि निजी नर्सिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed