सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Tourists car falls into gorge; mother and 11 month old son died, woman injured.

Himachal: खाई में गिरी पर्यटकों की कार, मां और 11 माह के बेटे की मौत, महिला घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, सिस्सू/केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

 लाहौल-स्पीति जिले में रोहतांग मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके 11 माह के बेटे की मौत हो गई। 

Himachal: Tourists car falls into gorge; mother and 11 month old son died, woman injured.
रोहतांग मार्ग पर खाई में गिरी कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में रोहतांग मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके 11 माह के बेटे की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य महिला घायल हो गई है। पर्यटकों की कार कोकसर से करीब चार किलोमीटर दूर धारा वाटरफॉल के पास सड़क से लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार पर्यटक मनाली से अटल टनल होते हुए रोहतांग दर्रा घूमने जा रहे थे। धारा वाटरफॉल के निकट प्राकृतिक नजारे देखने के लिए वाहन रोका गया। चालक समेत अन्य पर्यटक वाहन से बाहर उतर गए जबकि कार में दो महिलाएं और एक बच्चा मौजूद थे। इसी दौरान वाहन अचानक ढलान पर फिसल गया और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बैक गियर में पीछे की ओर लुढ़कते हुए खाई में समा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया।

मनाली अस्पताल में चिकित्सकों ने तनु कुमारी (26) पत्नी दीपक कुमार सिंह और उनके 11 माह के पुत्र दक्ष कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। दोनों हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सियाराम एन्क्लेव के निवासी थे। हादसे में घायल सविता देवी (52) पत्नी मनोज सिंह, निवासी वैशाली (बिहार) का मनाली के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के फिसलकर खाई में गिरने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झिकनीपुल बाग के पास खाई में गिरी कार, चालक की मौत

उपमंडल चौपाल के झिकनीपुल बाग के पास हुई कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार की रात को हुआ। कार सड़क से लगभग 30 से 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात को करीब 8:30 बजे यह हादसा हुआ। कार के खाई में गिरने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस को सूचना भी दी। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रमण कुमार पुत्र केशव राम निवासी गांव रुसलाह तहसील नेरवा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर मौजूद रहे सुमित पंता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में कार चालक की लापरवाही ही मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed