सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Truck Carrying Devotees Returning from 'Langar' Service at Jwalaji Temple Overturns; 10 Injured

Himachal: ज्वालाजी मंदिर में लंगर सेवा कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, 10 घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

कांगड़ा जिले के देहरा-ज्वालामुखी सड़क पर गुरुवार को दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे एक बड़ा हादसा हुआ। 

Himachal: Truck Carrying Devotees Returning from 'Langar' Service at Jwalaji Temple Overturns; 10 Injured
श्रद्धालुओं से भरा ट्रक गांव धवाला के पास पलटा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा-ज्वालामुखी सड़क पर गुरुवार को दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे एक बड़ा हादसा हुआ। नवरात्र के दौरान ज्वालाजी मंदिर में लंगर सेवाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक गांव धवाला के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 10 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में सवार सभी श्रद्धालु पंजाब के जिला मुक्तसर के मलोट गांव के निवासी हैं। ये श्रद्धालु करीब एक सप्ताह पहले ज्वालाजी मंदिर में लंगर सेवा के लिए पहुंचे थे और नवमी के दिन लंगर सेवा समाप्त करके वापस अपने घर लौट रहे थे। ट्रक में लगभग 25-30 लोग सवार थे। 

Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धवाला के एक खतरनाक मोड़ पर सामने से तेजरफ्तार वाहन आने पर ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस, पुलिस वाहनों और स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। एक मामूली घायल श्रद्धालु अश्वनी कुमार ने बताया कि वे सभी श्रद्धाभाव से लंगर सेवा के लिए आए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि अचानक ब्रेक लगने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद पूर्व मंत्री रमेश धवाला भी मौके पर पहुंचे और कहा कि हादसों को रोकने के लिए सरकार-प्रशासन को ठोस प्रयास करने चाहिए। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। राहत कार्य तुरंत शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। क्षेत्र में यातायात को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed