04:50 PM, 30-Mar-2026
बंबर ठाकुर का विधानसभा में धरना, विधायक त्रिलोक जम्वाल को गिरफ्तार करने की मांग
बिलासपुर से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने सोमवार को विधानसभा परिसर में धरना देकर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। बंबर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को एक ज्ञापन सौंपते हुए कई गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक त्रिलोक जम्वाल से जुड़े प्रकरणों में अब तक पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि विभिन्न घटनाओं में उनका नाम सामने आया है। कहा कि विधायक चोरी प्रकरण, कथित अवैध गतिविधियों और राजनीतिक दबाव के मामलों में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह भी आरोप लगाया कि बिलासपुर क्षेत्र में अवैध माइनिंग और जमीन से जुड़े मामलों में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हो रही हैं, जिनकी जांच आवश्यक है। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा, उन्होंने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। बंबर ठाकुर ने कहा कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उन्होंने सरकार से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। सरकार में उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों की भूमिका पर भी बंबर ने सवाल उठाए हैं और आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
02:53 PM, 30-Mar-2026
मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया जवाब
प्रश्न के जवाब में सीएम ने कहा– इसका समाधान ड्रेजिंग से किया जाएगा, इस समय पायलट बेसिस पर कुल्लू में ड्रेजिंग की जा रही है, उसके बाद मनाली में की जाएगी और ओर फिर देहरा में की जाएगी. राज्य सरकार इस बजट में मछुआरों के लिए काफी अच्छी योजनाएं लेकर आई है। कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया और बीजेपी विधायक जीत राम कटवाल ने भी इस मुद्दे पर कमलेश ठाकुर का समर्थन किया।
02:50 PM, 30-Mar-2026
Himachal Budget Session: मुख्यमंत्री की पत्नी विधायक कमलेश ठाकुर ने पूछा सवाल, जानें सीएम ने क्या दिया जवाब
सीएम की धर्मपत्नी और देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर ने सदन में कहा कि देहरा में काफी संख्या में मछुआरों की संख्या है जो आजीविका के लिए मछली पर ही निर्भर हैं, पौंग डैम बनने के बाद से यहां पर मछुआरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा, 2023 में भीषण बाढ़ आने के बाद पूरे जलक्षेत्र में सिल्ट बढ़ गई और इसकी वजह से मछली कारोबार प्रभावित हो रहा है, मछलियां भी मर रही हैं. सरकार इस पर संज्ञान ले,पूरा इलाका बीबीएमबी का है और बीबीएमबी प्रबंधन को सिल्ट उठाने के निर्देश दिए जाएं।