{"_id":"69ca695fd3853f5b2901d397","slug":"video-kanpur-water-department-tightens-grip-on-z-square-mall-sewer-line-to-be-disconnected-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जेड स्क्वायर मॉल पर जलकल का शिकंजा, 4 करोड़ के बकाए पर कटेगी सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जेड स्क्वायर मॉल पर जलकल का शिकंजा, 4 करोड़ के बकाए पर कटेगी सीवर लाइन
कानपुर शहर के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित जेड स्क्वायर मॉल (Z Square Mall) पर सोमवार को जलकल विभाग ने बड़ी कार्यवाही की। लगभग 4 करोड़ रुपये का जल और सीवर टैक्स बकाया होने के चलते विभाग की टीम दलबल के साथ मॉल पहुंची और बकाया वसूली न होने पर सीवर लाइन बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
अधिशाषी अभियंता (जोन 1) राजकुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए मॉल प्रबंधन को बकाया राशि जमा न करने पर कड़ी चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बकाया होने के बावजूद मॉल प्रबंधन द्वारा भुगतान नहीं किया गया था, जिसके बाद विभाग ने यह कठोर कदम उठाया। कार्यवाही के दौरान मॉल परिसर में हड़कंप का माहौल रहा। विभाग की इस सक्रियता ने शहर के अन्य बड़े बकायेदारों में भी खलबली मचा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।