सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vidhan Sabha: Preparations Underway to Impose 'Orphan and Widow Cess' on Petrol and Diesel

Himachal Vidhan Sabha: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगाने की तैयारी, संशोधन विधेयक पेश

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश वैट संशोधन में विधेयक-2026 पेश किया। 

Himachal Vidhan Sabha:  Preparations Underway to Impose 'Orphan and Widow Cess' on Petrol and Diesel
हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब अनाथ और विधवा सेस लगेगा। विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश वैट संशोधन में विधेयक-2026 पेश किया। इसमें पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर नया अनाथ और विधवा सेस लगाने का प्रावधान किया है। प्रस्तावित संशोधन के अनुसार यह सेस इस तरीके से लगाया जाएगा कि इसका उपभोक्ताओं पर अनावश्यक बोझ न पड़े। संशोधन विधेयक के अनुसार यह सेस पेट्रोल और डीजल की राज्य में पहली बिक्री के समय वसूला जाएगा। राज्य सरकार को यह अधिकार होगा कि वह अधिसूचना के माध्यम से सेस की दर तय करे।

Trending Videos

हालांकि, इसकी अधिकतम सीमा 5 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई है। संशोधन विधेयक की धारा 2 में संशोधन करते हुए ऑरफन एवं विडो सेस की परिभाषा जोड़ी गई है। साथ ही नई धारा 6-ए जोड़कर सेस को कानूनी आधार दिया गया है। बताया गया है कि सेस राज्य में अनाथ और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की विधवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की मजबूती के लिए लगाया जा रहा है। इस कदम से जुटाई गई राशि का उपयोग सीधे तौर पर जरूरतमंद अनाथों और विधवाओं के कल्याण पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर तबके को मजबूत बनाना मकसद : सुक्खू
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का पहला मकसद समाज के कमजोर तबके को मजबूत बनाना है और यह पहल उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है। बिल पास होने के बाद इसे आखिरी मंजूरी के लिए लोकभवन भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने पर यह औपचारिक रूप से कानून बन जाएगा और राज्य में लागू हो जाएगा।
 

राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा
 कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर इशारा कर कहा - आपको नौजवानी में मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। जयराम जी, धूमल जीत गए होते तो आपको मेरे वाला महकमा मिलना था। वर्तमान मुख्यमंत्री ने तो सीमित साधनों से भी बहुत बेहतरीन कार्य किए हैं। आपकी हिमाचल में वित्तीय आपातकाल लगाने की इच्छा कभी पूरी नहीं होगी। इस पर सदन में हंगामा हुआ। इस पर स्पीकर ने कहा कि सीनियर मोस्ट मेंबर बोल रहे हैं। विपक्ष के सदस्य बैठें।

आपने लव जिहाद कानून बना दिया, हमें तो मौका नहीं मिला
शिमला। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने विपक्ष की ओर इशारा कर कहा - यह लोग महात्मा गांधी से नफरत करते हैं। इसलिए इन्होंने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा दिया। चंद्र कुमार ने मजाक के लहजे में कहा - आपने लव जिहाद कानून बना दिया, हमें तो कभी करने का मौका नहीं मिला। इस पर भी सदन में नोकझोंक होती रही। अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि लव तो कभी हो सकता है। इस उम्र में भी। उन्होंने विपक्ष के विधायकों की ओर मजाक में कहा कि आपको तो एक ही लव का पता है। यह भगवान के प्रति लव की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed