सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Alert for Storms and Hail in Five Districts Today

Himachal Weather: पांच जिलों में आज अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट, बेमौसमी बर्फबारी-बारिश से सेब-गेहूं पर संकट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 09 Apr 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के महीने में भी दिसंबर जैसी सर्दियों की अनुभूति हो रही है। लोगों को गर्म कपड़ों और हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Weather Alert for Storms and Hail in Five Districts Today
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच बुधवार को शिकारी देवी, रोहतांग टनल, कुफरी धौलाधार, नारकंडा, कोटखाई सहित ऊपरी शिमला, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचाई वाले रिहायशी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला सहित अधिकांश जिलों में मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। शिमला में देर रात भारी ओलावृष्टि भी हुई।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में बर्फबारी से शिमला समेत प्रदेश के कई इलाके ठंड से कांप गए हैं। अधिकतम तापमान में 12 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे चला गया है। 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सामान्य से 853 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश- बर्फबारी से दो एनएच आनी-कुल्लू, मनाली-लेह समेत 75 सड़कें व 884 बिजली ट्रांसफर बंद हो गए हैं।

उधर, सिरमौर जिले के कई क्षेत्रों में बुधवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। चंबा में किलाड़-कुल्लू सड़क बंद होने के कारण इलाज के लिए नेरचौक मंडी आ रहे बुजुर्ग की ह्दयघात से मौत हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार कुफरी में दो साल बाद अप्रैल में बर्फ गिरी। इससे पहले साल 2024 में अप्रैल के पहले सप्ताह में बर्फबारी हुई थी। प्रदेश में ठंड के चलते अप्रैल में दिसंबर का मौसम बन गया है। मनाली-केलांग मार्ग पर सोलंगनाला से आगे केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई, जबकि अन्य वाहनों को रोक दिया गया। पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों से अटल टनल पहुंचे।

भरमौर-पांगी क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर 12.7 सेंटीमीटर से लेकर एक फीट तक बर्फबारी हुई है। लक्कड़मंडी, तीसा, पौलहाणी माता मंदिर के आसपास भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। मंडी जिले की सराज घाटी अप्रैल में भी बर्फ से लकदक हो गई है। वहीं, कांगड़ा जिले में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। धौलाधार, त्रियुंड और हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों पर बर्फबारी से ठंड का असर बढ़ गया है। धर्मशाला में घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जला सफर करना पड़ा। 

5 जिलों में आज अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट
हिमाचल के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कई क्षेत्रों में वीरवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। शुक्रवार को उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 11 और 12 अप्रैल को मध्य एवं उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धूप खिलने के आसार हैं। 13 अप्रैल से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

बर्फबारी (सेमी में)
 
शिकारी देवी  70
रोहतांग दर्रा 30
शैटाधार 40
मगरूगला 15
जलोड़ी दर्रा 30

बारिश (मिमी में)
 
सोलन 54
कांगड़ा  45
बिलासपुर 34
मंडी 32
ऊना 31
शिमला  29

बेमौसमी बर्फबारी-बारिश से सेब-गेहूं की फसल पर संकट
असमय बर्फबारी और बारिश से सेब, गेहूं, आम लीची समेत अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है। विशेषकर सेब की फसल पर असर पड़ा है। इन दिनों फ्लावरिंग और सेटिंग का महत्वपूर्ण चरण चल रहा है, जिसमें 22 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान अनुकूल माना जाता है, लेकिन बर्फबारी और लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed