सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Increase in Student Enrollment in CBSE Schools: cm Directs Introduction of All Three Streams

Himachal: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे सभी संकाय, दाखिले बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

 सरकार के अनुसार पूरे हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में छात्र प्रवेश में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। इसे देखते हुए  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी स्कूलों में तीनों संकाय मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स शुरू किए जाएं।

Increase in Student Enrollment in CBSE Schools: cm Directs Introduction of All Three Streams
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में सभी संकाय पढ़ाए जाएंगे। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। चयनित 151 सीबीएसई पाठ्यक्रम वाले स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी स्कूलों में मेडिकल, नॉन-मेडिकल,कला और कॉमर्स संकाय शुरू किए जाएंगे।

Trending Videos

शिक्षा विभाग के अनुसार सीबीएसई पैटर्न लागू होने के बाद कई स्कूलों में छात्र नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। चंबा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ में 90.24 औ मंडी के जंजैहली में 90.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। किन्नौर के रिकांगपिओ में 50.50, शिमला के नेरवा में 52.22 और घणाहट्टी में 26.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति के काजा में 23.40, ठियोग में 16.19, सिरमौर के नौहराधार में 29.69 और शिमला के चौपाल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 28.16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य स्थानों पर भी विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप हिमाचल अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में देश में 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed