Himachal Weather: पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन, 26 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम, जानें पूर्वानुमान
राज्य के 26 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से 12 स्थानों पर 5 डिग्री से कम है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में रात का पारा लगातार गिर रहा है। राजधानी शिमला में भी ठिठुरन बढ़ गई है। राज्य के 26 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से 12 स्थानों पर 5 डिग्री से कम है। ताबो का न्यूनतम पारा -7.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं बिलासपुर में घना, मंडी में मध्यम व सुंदरनगर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया।
नवंबर में अभी तक सामान्य से 92 फीसदी कम बारिश,
उधर, राज्य में 1 से 25 नवंबर तक सामान्य से 92 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। सिरमाैर में सामान्य से 100, शिमला व मंडी 99, चंबा, हमीरपुर व कांगड़ा जिले में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। जबकि बिलासपुर 92, किन्नाैर 73, लाहाैल-स्पीति 87, सोलन 94 व ऊना में 89 फीसदी कम बारिश हुई।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2, सुंदरनगर 3.5, भुंतर 3.0, कल्पा -0.9, धर्मशाला 7.2, ऊना 7.0, नाहन 7.6, पालमपुर 4.2, सोलन 3.5, मनाली 1.1, कांगड़ा 6.0, मंडी 6.3, बिलासपुर 8.2, हमीरपुर 5.6, जुब्बड़हट्टी 7.2, कुफरी 4.6, कुकुमसेरी -4.3, नारकंडा 1.8, भरमाैर 5.0, रिकांगपिओ 1.7, सेऊबाग 1.5, बरठीं 6.5, सराहन 5.1, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -7.0 व बजाैरा में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
एक दिसंबर तक ऐसा रहेगा माैसम, कई भागों में कोहरे का अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 1 दिसंबर तक धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। वहीं देर रात व सुबह के समय भाखड़ा डैम (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों के ऊपर और आसपास 27 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरत मंडी जिले की बल्ह घाटी में भी कोहरा छाने की संभावना है।
अधिकतम तापमान
उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.4, बिलासपुर में 23.1, कांगड़ा में 23.1, मंडी में 22.2, सोलन में 21.8, नाहन में 21.2, सुंदरनगर-भुंतर में 21.0, शिमला में 15.6 और मनाली में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अगले 4-5 दिनों के दाैरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दाैरान अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं।