{"_id":"69ddbf287c9fcf2ca40b5b33","slug":"himachal-weather-clear-weather-in-himachal-pradesh-for-three-days-rain-expected-from-the-17th-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ, 17 से बारिश के आसार; जानें पूरा अपडेट विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में तीन दिन मौसम साफ, 17 से बारिश के आसार; जानें पूरा अपडेट विस्तार से
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Apr 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल से फिर बारिश के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 16 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा। 17 अप्रैल से फिर बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 19 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 17 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
Trending Videos
सोमवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे। अन्य जिलों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 अप्रैल की शाम को ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में मौसम बदलेगा। 17 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर में 17 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। मैदानी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। 18 और 19 को तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम पारा: केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, ताबो में 1.0, कल्पा में 2.8, मनाली में 5.7, धर्मशाला में 7.8, सोलन में 9.5, शिमला में 10.0, नाहन में 12.1, कांगड़ा में 12.4, मंडी में 12.9, बिलासपुर में 13.5 और ऊना में 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
