सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: forecast of Rain and Snowfall for Six Days; Hailstorm Alert Issued for These Districts.

Himachal Weather: करवट बदलेगा माैसम; छह दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

माैसम के करवट बदलने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में छह दिन बारिश होने की संभावना है। 

Himachal Weather: forecast of Rain and Snowfall for Six Days; Hailstorm Alert Issued for These Districts.
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैसम के करवट बदलने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में छह दिन बारिश होने की संभावना है, वहीं चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है।

Trending Videos

इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 अप्रैल से 3 मई तक राज्य के कई भागों में बारिश होने की संभावना है। 28, 29, 30 अप्रैल और 3 मई  को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि  1 और 2 मई  को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 28 व 29 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले में ओलावृष्टि व अंधड(हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने का ऑरेंज अलर्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में बदलाव के आसार
वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव होने के आसार हैं। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed