सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain in several areas, including the capital Shimla; clouds to pour continuously in th

Himachal Weather: राजधानी शिमला सहित कई भागों में झमाझम बारिश, राज्य में लगातार इतने दिन बरसेंगे बादल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के कई भागों में बुधवार को झमाझम बारिश दर्ज की गई। ऊना, सोलन सहित अन्य कई भागों में भी बादल बरसे हैं। 

Himachal Weather: Heavy rain in several areas, including the capital Shimla; clouds to pour continuously in th
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बुधवार को झमाझम बारिश दर्ज की गई। राजधानी शिमला में सुबह से रुक-रुककर बारिश जारी है। ऊना, सोलन सहित अन्य कई भागों में भी बादल बरसे हैं। बारिश में गर्मी से राहत मिली है। उधर, अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं। इसके बाद के 2-3 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी इसके आगे बढ़ने की संभावना है। हालांकि, हिमाचल में मानसून की एंट्री को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। 


कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 20.5, कल्पा 12.6, धर्मशाला 16.4, ऊना 21.3, नाहन 19.1, केलांग 10.2, पालमपुर 19.5, सोलन 18.4, मनाली 16.5, कांगड़ा 23.6, मंडी 23.1, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 22.3, जुब्बड़हट्टी 20.2, कुफरी 13.8, कुकुमसेरी 6.9, नारकंडा 11.8, भरमाैर 14.0, रिकांगपिओ 17.3, सेऊबाग 18.0, बरठीं 21.6, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 19.2, देहरागोपीपुर 26.1, ताबो 11.2, मशोबरा व नेरी में 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में इतने दिन होगी बारिश

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 और 30 जून को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 24, 25 और 26 जून को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य के कुछ अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। उधर, अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, इसके बाद कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed