सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: Rain likely in state from Friday, thunderstorm and hailstorm alert in four districts

Himachal Weather: हिमाचल में शुक्रवार से बारिश के आसार, चार जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

 चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 

Himachal Weather: Rain likely in state from Friday, thunderstorm and hailstorm alert in four districts
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 19 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है।वीरवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में गर्मी का असर दिखने लगा है। नौ जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन और सिरमौर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है।

Trending Videos

ऊना में तापान 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के तापमान में भी बुधवार के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के भी आसार हैं। 18 और 19 अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहेगा, लेकिन बारिश सहित अंधड़ और ओलावृष्टि का प्रभाव कुछ कम रहेगा। उधर, बुधवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान 3.4, केलांग में 1.0, कुकुमसेरी में 4.2, कल्पा में 5.8, मनाली में 9.9, सोलन में 10.5, ऊना में 14.0, शिमला-मंडी में 14.2, बिलासपुर में 14.5, कांगड़ा में 15.7 और नाहन में 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 35.4
बरठीं 34.8
कांगड़ा 33.6
मंडी 33.0
सुंदरनगर 32.8
नाहन 32.3
सोलन 30.5
चंबा 30.3
धर्मशाला 29.0
शिमला 25.2
कल्पा 20.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed