सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Rain likely until June 7 alert issued for tomorrow regarding rain

Himachal Weather: सात जून तक बारिश के आसार; कल तीन जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 02 Jun 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में तीन जून को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Weather Rain likely until June 7 alert issued for tomorrow regarding rain
शिमला में सोमवार को हुई झमाझम बारिश का नजारा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मैदानी इलाके जहां गर्मी से तप रहे हैं। वहीं हिमाचल की चोटियों पर जून में भी बर्फबारी हो रही है। बदले मौसम के बीच शिमला समेत प्रदेश के कई भागों में सोमवार को बारिश हुई। राजधानी शिमला में भी शाम करीब चार बजे थोड़ी देर के लिए झमाझम बादल बरसे। रोहतांग दर्रा समेत ऊंची पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई। बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Trending Videos

राज्य में लगातार सात जून तक बारिश का अनुमान है। तीन जून को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी दिनों में मौसम का यह बदलाव अन्य जिलों में भी संभावित है। सोमवार को कांगड़ा, मंडी और चंबा जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इन जिलों में आसमान में बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। इस कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। सोमवार को ऊना में दिनभर धूप खिली रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना रहा। बीते दिनों हुई बारिश के बाद से ऊना जिला का तापमान में 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 4 जून को राज्य के अधिकांश स्थानों बारिश की संभावना है। पांच जून को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 1, 3 और 6 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। 2 जून और 7 जून को राज्य के छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 
विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.6, सुंदरनगर 19.5, भुंतर 17.3, कल्पा 7.8, धर्मशाला 21.2, ऊना 18.8, नाहन 17.3, केलांग 7.9, पालमपुर 17.0, सोलन 16.6, मनाली 14.1, कांगड़ा 20.2, मंडी 20.3, बिलासपुर 20.0, चंबा 20.0, डलहाैजी 14.4, जुब्बड़हट्टी 16.0, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी 4.3, सेऊबाग 12.0, बरठीं 20.2, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 13.5, देहरागोपीपुर 23.0, ताबो 7.8 व नेरी में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां पर कितनी बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान सराहन में 34.0, कल्पा 24.6, सांगला 17.4, धौलाकुआं 11.0, पूह 10.4, जटौन बैराज 10.2, पांवटा साहिब 8.4, रोहड़ू और मनाली 5.0, रामपुर 3.6, जुब्बड़हट्टी 3.2 और कोटखाई में 2.1 मिलीमीटर बारिश हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed