सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Snowfall in the Mountains Rain and Hailstorm in Shimla; 10000 Tourists Evacuated from Lahaul

Himachal Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी; शिमला में बारिश के साथ ओलावृष्टि, लाहौल से 10 हजार पर्यटक निकाले

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 17 Mar 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में मनाली-लेह मार्ग पर 1,500 वाहनों में फंसे लगभग 10 हजार सैलानी समेत स्थानीय लोग रोहतांग टनल होकर सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Weather Snowfall in the Mountains Rain and Hailstorm in Shimla; 10000 Tourists Evacuated from Lahaul
शिमला के नारकंडा में गिरी ताजा बर्फ। वहीं, बर्फबारी के चलते अटल टनल के बाहर लगा लंबा जाम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलते ही सोमवार को दूसरे दिन भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। शिमला में भी दोपहर बाद तेज बारिश और ओले गिरे। पूरी राजधानी सफेद हो गई। सोमवार को चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। दोपहर 3 बजे शिमला सहित कई भागों में मौसम बदलने से अंधेरा छा गया और कई क्षेत्रों में रात जैसा नजारा देखने को मिला। मनाली-लेह मार्ग पर 1,500 वाहनों में फंसे लगभग 10 हजार सैलानी समेत स्थानीय लोग रोहतांग टनल होकर सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। रविवार को रातभर ठंड के बीच लोगों को गाड़ियों में ही रहना पड़ा।

Trending Videos


 

कुल्लू जिले में सोमवार को दूसरे दिन भी दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। रोहतांग, कुंजम, जलोड़ी, बारालाचा और शिंकुला दर्रा सहित अटल टनल रोहतांग, सोलंगनाला के साथ पूरी लाहौल घाटी में बर्फबारी हुई। सोलंग बैरियर से लाहाैल के लिए सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मनाली में भी हल्की बर्फबारी हुई। शिमला जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। किन्नौर के सांगला, छितकुल व कल्पा में 15 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई। रामपुर के निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि व नारकंडा में बर्फबारी हुई। मंडी के शिकारी देवी में हिमपात हुआ। हमीरपुर में बारिश हुई। डलहौजी में डायन कुंड में 30 सेमी बर्फबारी हुई है। डलहौजी शहर में बर्फ गिरी है। भरमौर में 5 और पांगी के किलाड़ में 20 सेमी बर्फबारी हुई।

कांगड़ा में सुबह से दोपहर बाद 4 बजे तक बारिश व तेज हवा चली। दिल्ली से फ्लाइटें तय समय पर नहीं पहुंचीं। तेज हवाओं से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। बिलासपुर में भी बारिश के साथ ओले गिरे। मंडी के सराज में देर शाम बर्फ पर फिसलने से कार खाई में गिर गई। इसमें पति की माैत हो गई और पत्नी जख्मी है।

रात का पारा फिर माइनस में
हिमाचल प्रदेश के अधिकतम तापमान में सोमवार को 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई है। ऊना में अधिकतम तापमान 18.6, नाहन में 25.5, सोलन में 22.0, बिलासपुर में 18.1, मंडी में 16.1, कांगडा में 15.4, शिमला में 15.5, धर्मशाला में 14.0, मनाली में 5.8 और कल्पा में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार को हुई बर्फबारी और बारिश से प्रदेश के उच्च क्षेत्रों में रात का पारा फिर माइनस में पहुंच गया है। रविवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4, कुकुमसेरी में माइनस 0.8 और ताबो में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शिमला में पारा 4.4, धर्मशाला में 8., सोलन में 7.4, मनाली में 2.9, डिग्री रहा।

आज भी बर्फबारी के आसार   
प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में मंगलवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने की संभावना है। 18-19 मार्च को कुल्लू, कांगड़ा व चंबा में भारी बारिश-बर्फबारी, जबकि चंबा, शिमला व सोलन में अंधड़ के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed