सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather to change again in Himachal, rain and snowfall expected in many parts from this day

Himachal Weather: हिमाचल में फिर करवट बदलेगा माैसम, इस दिन से कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

 पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर करवट बदलने वाला है। माैसम विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 

Himachal Weather to change again in Himachal, rain and snowfall expected in many parts from this day
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर करवट बदलने वाला है। माैसम विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में लगातार चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली रही। इससे तापमान में भी इजाफा हुआ है। सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू में पारा 30 डिग्री पार हो गया है। प्रदेश के मैदानी जिलों में मौसम अब गर्म हो गया है।

Trending Videos

जानें 21 अप्रैल तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 और 18 अप्रैल को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं 17 और 19 अप्रैल को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।  17 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिले में अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। उधर, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।  इसके बाद अगले 2-3 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान लगभग 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.4, सुंदरनगर 12.2, भुंतर 10.5, कल्पा 4.6, ऊना 14.6, नाहन 15.7, केलांग 1.3, पालमपुर 14.0, सोलन 11.0, मनाली 11.9 , कांगड़ा 14.7, मंडी 13.6, बिलासपुर 15.0, चंबा 11.8, जुब्बड़हट्टी 14.8, कुफरी 7.9,  कुकुमसेरी 3.5, सेऊबाग 9.8, बरठीं 11.4, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 8.8, देहरागोपीपुर 18.0 व ताबो में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया है।

भूस्खलन से मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग बंद, कई पर्यटक वाहन फंसे
मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास भारी भूस्खलन हो गया है। इससे मार्ग यातायात के लिए बंद पड़ गया है। पहाड़ से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है। सड़क बंद होने से कई पर्यटक वाहन तोष, बरशैणी, कालगा आदि में फंस गए हैं और बस सेवा भी बंद हो गई है। लगातार हो रहे भूस्खलन से आम लोग व पर्यटन कारोबारी परेशान है। बरशैणी पंचायत के पूर्व प्रधान जय राम ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में स्थानीय विधायक और प्रशासन से बात की गई है ताकि मार्ग को समय पर बहाल किया जा सके। उन्होंने बताया कि मार्ग के बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां करीब दो वर्षों से भूस्खलन हो रहा है और सड़क बार-बार बंद पड़ रही है। ऐसे में उन्होंने सरकार और विभाग से भी आग्रह किया है कि इस स्थान में भूस्खलन को रोकने के लिए स्थायी समाधान तलाशा जाए ताकि स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पडे़। जबकि भूस्खलन के दौरान मौके पर काम कर रही जेसीबी से एक चट्टान टकराई लेकिन जेसीबी और ऑपरेटर सुरक्षित हैं। गौर रहे कि इससे पहले भी दो वाहन भूस्खलन की चपेट में आ चुके हैं।

क्षेत्र  अधिकतम तापमान
ऊना 34.5
कांगड़ा 32.5
मंडी 32.5
सुंदरनगर 32.4
बरठीं 31.8
नाहन 31.7
भुंतर 31.0
सोलन 29.5
चंबा 29.4
धर्मशाला 27.0
मनाली 24.2
शिमला 24.0
कल्पा 20.6
केलांग 14.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed