{"_id":"69e71a48a2880ebecf01f080","slug":"hamirpur-police-recovers-stolen-buffalo-from-saharanpur-up-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Buffalo Theft Case: लो जी मिल गई भैंस, हमीरपुर से हुई थी चोरी, यूपी के सहारनपुर में मिली; मालिक को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Buffalo Theft Case: लो जी मिल गई भैंस, हमीरपुर से हुई थी चोरी, यूपी के सहारनपुर में मिली; मालिक को सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से चोरी एक भैंस यूपी के सहारनपुर से बरामद हुई है। भैंस को मालिक को सौंप दिया गया है। पढ़ें पूरा मामला...
यह सांकेतिक तस्वीर है।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
सदर थाना के तहत दड़ूही से चोरी भैंस को सहारनपुर से बरामद कर लिया है। भैंस को उसके मालिक रूपदीन को सौंप दिया। मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पांच अप्रैल को आरोपी सहजाद और सलमान ने दड़ूही निवासी रूपदीन की भैंस को ट्राले में सहारनपुर ले गए।
Trending Videos
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ट्राला को चिन्हित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। उसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने सहारनपुर में एक व्यापारी को भैंस बेच दी थी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। एएसपी राजेश ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
मंडी के सरकाघाट क्षेत्र के टटीह में बीते 18 अप्रैल को पशुपालक की तीन भैंसों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध वाहन की गतिविधि सामने आई, जिसे आगे आईटीएमएस कैमरों की मदद से ट्रैक किया गया।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पंजाब के तलवाड़ा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि उसके दो अन्य साथी अभी तक हाथ नहीं आए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अली अशगर (28) निवासी गांव जुरी डाकघर चर्दा तहसील तीसा जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। चोरी हुई भैंसों की बरामदगी अभी बाकी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।

कमेंट
कमेंट X