फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather update heavy rain alert till 31 july landslide flash flood warning

Himachal Weather Update: 31 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की चेतावनी

Tue, 28 Jul 2026 10:25 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 28 Jul 2026 10:25 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मानसून के फिर सक्रिय होने के साथ मौसम विभाग ने 28 से 31 जुलाई तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका जताई गई है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
himachal weather update heavy rain alert till 31 july landslide flash flood warning
रिज मैदान शिमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा बुलेटिन के अनुसार 28 से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, जलभराव और नदियों-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, जबकि 28, 29, 30 और 31 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। एक अगस्त को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
विज्ञापन




जिलावार चेतावनी के अनुसार शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू में अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, अचानक बाढ़, नदियों और नालों के जलस्तर में वृद्धि, निचले क्षेत्रों में जलभराव तथा फिसलन के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर वर्षा सोलन जिले के कंडाघाट में रिकॉर्ड की गई, जबकि नालागढ़ में 5 सेंटीमीटर और राजगढ़, काहू, कोठी तथा संगड़ाह में 4-4 सेंटीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed