सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather will change from tomorrow rain is expected across the entire state on the 10th

Himachal Weather: हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम, दस को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार; जानें पूरा अपडेट

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Feb 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में दस फरवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ ही कई भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। जानें विस्तार से...

 

Himachal Weather will change from tomorrow rain is expected across the entire state on the 10th
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से नौ फरवरी से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। नौ फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और दस को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर लगातार जारी है।
Trending Videos

शुक्रवार रात को पांच जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और सोलन में तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज हुआ, अन्य जिलों के कुछ क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ नौ फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके राज्य के कई हिस्सो में 9 से 11 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 10 फरवरी को पूरे प्रदेश में बादल बरस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 12 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।

बर्फबारी से हिमालयी ग्लेशियरों को मिली संजीवनी
23 जनवरी से लेकर हिमालय रेंज में करीब पांच बार बर्फबारी हुई है। प्रदेश के कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर के साथ जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में 11 दिनों के भीतर हुई व्यापक बर्फबारी ने लगातार सिकुड़ रहे ग्लेशियरों को बड़ी राहत दी है। ग्लेशियरों में करीब 15 से 20 फीट बर्फ की मोटी परत जमी है।
 

लगातार बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के दबाव से जूझ रहे इन ग्लेशियरों के लिए यह हिमपात किसी संजीवनी से कम नहीं माना जा रहा है। बर्फबारी के बाद पर्वतीय इलाक़ों में दिन और रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की है। इससे ग्लेशियरों की सतह पर पिघलाव की प्रक्रिया धीमी हो गई है और बर्फ के तेजी से गलने पर फिलहाल अंकुश लगा है।

कश्मीर क्षेत्र में सियाचिन, कोलाहोई, द्रंग-द्रुंग, माछोई और थाजिवास जैसे प्रमुख ग्लेशियरों पर ताजा जमी बर्फ ने उनकी ऊपरी परत को ढक दिया है। इससे सूरज की किरणें सीधे बर्फ की पुरानी परत तक नहीं पहुंच सकेगी। इसे वैज्ञानिक भाषा में अल्बीडो प्रभाव कहा जाता है। इसी कारण गर्मी का असर कम हुआ है और ग्लेशियरों का पिघलना धीमा पड़ा है। यही स्थिति हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और  चंद्रभागा घाटी में भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed