{"_id":"69cb706d920ceacc0604a246","slug":"himachal-weather-yellow-alert-for-storms-and-hail-continues-on-tuesday-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: मंगलवार को भी अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, इस दिन तक प्रदेश में खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: मंगलवार को भी अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, इस दिन तक प्रदेश में खराब रहेगा मौसम
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल में मंगलवार को भी अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, सोमवार को हुई ओलावृष्टि से सेब बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
अटल टनल रोहतांग सहित प्रदेश की चोटियों पर सोमवार को बर्फबारी हुई। चार जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब, गेहूं, मटर और अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। हिमाचल में मंगलवार को भी अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पांच अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
Trending Videos
सोमवार को राजधानी शिमला में बूंदाबांदी हुई। चंबा में बारिश से 61 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से 300 गांवों में ब्लैकआउट छा गया। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से सुबह और शाम मौसम में फिर ठंडक लौट आई है। सोमवार दोपहर बाद नारकंडा सहित कुमारसैन उपमंडल की चार पंचायतों में ओलावृष्टि ने कहर बरपाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि से सेब बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। नगर पंचायत नारकंडा सहित क्षेत्र की ग्राम पंचायत जार, करेवथी और मलैंडी सहित आसपास के कई क्षेत्रों में तेज ओलावृष्टि के कारण बागवानों की मेहनत पर पानी फिर गया। रामपुर, ठियोग, रोहड़ू, आनी में बारिश हुई। जिला कांगड़ा में सोमवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच तेज बारिश हुई, जिसके साथ तेज हवाएं भी चलीं। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और तूफान के चलते गेहूं और आम समेत कई फसलों को नुकसान पहुंचा है। खराब मौसम के कारण गगल एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली एक उड़ान भी रद्द करनी पड़ी।
सोमवार को मौसम ने कुल्लू से लेकर लाहौल तक करवट ली। दोपहर बाद रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा सैंज घाटी के शैंशर और देहुरीधार पंचायतों में ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से प्लम के साथ नाशपाती, गोभी, मटर सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
शिकारी देवी में ओलावृष्टि के साथ बर्फ के फाहे गिरे
जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में भी तेज अंधड़ के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया। शिकारी देवी, शैटाधार और तुंगासीगढ़ में ओलावृष्टि के साथ बर्फ के फाहे भी गिरे। इससे तापमान में गिरावट आई। सराज की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में ओलों की मार से मटर, सेब और प्लम की फसल तबाह हो गई है। पूरा क्षेत्र ओलों से ढक गया, जिससे किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। उधर, रविवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 3.0, केलांग में 1.5, कुकुमसेरी में 5.2, ताबो में 2.0, शिमला में 11.8, धर्मशाला में 9.5, ऊना-नाहन में 15.3, मनाली में 7.1, कांगड़ा में 15.2, मंडी में 13.3 और बिलासपुर में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।