सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Holi Celebrations in Himachal Holi 2026 CM Sukhu celebrated Holi with great enthusiasm

Holi 2026: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धूमधाम से मनाया त्योहार, पूरे प्रदेश में कुछ इस तरह मनाई गई होली

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 04 Mar 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने अपने सरकारी आवास पर होली मनाई।

Holi Celebrations in Himachal Holi 2026 CM Sukhu celebrated Holi with great enthusiasm
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को रंग लगाते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने सरकारी आवास 'ओक ओवर' में समाज के सभी वर्गों के साथ रंगों का त्योहार होली बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पूरा माहौल भाईचारे और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया, जहां मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कोने-कोने से आए नागरिकों का आत्मीयता से स्वागत किया।

Trending Videos




इस उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार जाति और पंथ की सभी बाधाओं को तोड़कर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के बंधन को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। मीडिया और आम जनता से बातचीत करते हुए उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रंगों का यह पावन पर्व हर नागरिक के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को और अधिक समृद्ध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'ओक ओवर' में आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक संगीत की धुनों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से आगंतुकों से मुलाकात की और उनके साथ होली की खुशियां बांटीं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में उत्साह देखा गया और मुख्यमंत्री ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कैबिनेट सहयोगी, विधायक, महापौर, महाधिवक्ता, पूर्व विधायक और नगर निगम पार्षद शामिल हुए। साथ ही, वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की बधाई दी।

 वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सरकारी आवास पर भाजपा नेताओं के साथ होली मनाई। 

लोगों ने मंदिर में नाटी डाल कर मनाई होली
ज्यूरी के कोटला में देवी सिंहासिनी माता मंदिर में माता की मौजूदगी में ग्रामीणों ने होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाई। त्यावल और कोटला गांव के ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों की धुन में खूब नाटी लगाई। इस दौरान त्यावल मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, उप प्रधान अमर जीत राणा, सचिव हरि भक्त शर्मा कोटला मंदिर कमेटी के प्रधान मोहन मेहता, उप प्रधान अविनाश सेवगी, सचिव हरीश खन्ना, भंडारी जगदीश वर्मा ,कोषाध्यक्ष सोनू वर्मा सहित दोनों मंदिर कमेटियों के सदस्य और सभी ग्रामीण शामिल हुए।

जोल बाजार में पुष्पवर्षा से स्वागत, पांचवां विराट होली महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित श्री सुंदर नारायण गुरुकुलम अटया (अम्बेहड़ा धीरज) में पांचवें विराट होली महोत्सव का भव्य आयोजन श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पर्व को आध्यात्मिक पुष्प वर्षा से सराबोर कर दिया। होली उत्सव के उपलक्ष्य में पूज्य आचार्य वैष्णव दास, रमेश शास्त्री, कर्नल तरसेम राणा, समाजसेवी योगराज योगी तथा अन्य गुरुकुलम सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।



गुरुकुलम के आचार्य शिवा कुमार शास्त्री ने बताया कि इस अवसर पर फूलों और प्राकृतिक रंगों के साथ बड़े ही प्रेमभाव से होली खेली गई। उन्होंने कहा कि होली का महान पर्व प्रेम सौहार्द और भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा का प्रतीक है। पुष्पों की होली से महका गुरुकुलम परिसर में भिन्न-भिन्न प्रकार के पुष्पों के साथ पारंपरिक एवं सांस्कृतिक तरीके से उत्सव मनाया गया। भजन-कीर्तन और राधे-राधे के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु एक-दूसरे को पुष्प अर्पित कर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते नजर आए। होली उत्सव के बाद निकाली गई शोभायात्रा गुरुकुलम से प्रारंभ होकर जोल बाजार से होती हुई श्री गोपाल गौशाला तक पहुंची।

जोल बाजार में स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। पुष्पवर्षा और जयकारों से पूरा बाजार क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। गौशाला में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने बड़े ही श्रद्धाभाव से भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। इस महोत्सव की सफलता का पूरा श्रेय स्थानीय स्वयंसेवकों और युवाओं को जाता है, जिन्होंने पूरी लगन और मेहनत के साथ व्यवस्थाओं को संभाला। शोभायात्रा के संचालन, भीड़ प्रबंधन और भंडारे की व्यवस्था में युवाओं की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

नाहन में विधायक अजय सोलंकी ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली
नाहन विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजय सोलंकी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। विधायक ने कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाया और मिठाई खिलाकर इस पावन पर्व की बधाई दी। उन्होंने नाहन क्षेत्र और समस्त देशवासियों के लिए सुख, शांति और आपसी भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर विधायक ने जानकारी दी कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

नाहन में बिंदल और कश्यप ने कार्यकर्ताओं संग मनाई जोशभरी होली
सिरमौर की फिजाओं में बुधवार को सियासत और उल्लास के रंग एक साथ घुले नजर आए। नाहन के ऐतिहासिक झांसी की रानी पार्क में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'होली मिलन समारोह' ने आगामी चुनावी समर से पहले पार्टी के जोश को दोगुना कर दिया। इस खास मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। ढोल की थाप और देशभक्ति के तरानों के बीच दोनों शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। डॉ. बिंदल और सुरेश कश्यप ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भेदभाव मिटाकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराने का है। कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं पर गुलाल  वर्षा की और रंग लगाया।

रौड़ा सेक्टर में यूथ क्लब ने मनाई रंगों भरी होली, युवाओं ने जमकर किया धमाल
बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित बास्केट बॉल मैदान में यूथ क्लब बिलासपुर की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगों के इस पर्व को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। सुबह से ही मैदान में रंग-बिरंगे गुलाल और अबीर की खुशबू बिखर गई। डीजे पर बज रहे होली के गीतों पर युवा जमकर झूमे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक और आधुनिक होली गीतों का मिश्रण देखने को मिला, जिससे माहौल पूरी तरह रंगमय हो गया। यूथ क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पुलिस बल भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed