सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Panchayat Election: The reservation roster for the zila parishad Chairman has also been released

HP Panchayat Election: जिला परिषद चेयरमैन का आरक्षण रोस्टर भी जारी, जानें काैन से जिले की सीट आरक्षित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को जिला परिषद के चेयरमैन का रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। 

HP Panchayat Election: The reservation roster for the zila parishad Chairman has also been released
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायतीराज विभाग  की ओर से शुक्रवार को जिला परिषद के चेयरमैन का आरक्षण रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। पंचायत प्रधान, पंचायत वार्ड सदस्य, बीडीसी सदस्य और जिला परिषद वार्डों के लिए आरक्षण पहले ही तय कर दिया गया था। अब जिला परिषद चेयरमैन का रोस्टर भी जारी कर दिया गया है।  इसी के साथ ही पंचायतीराज चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कुल मिलाकर करीब 55 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं, जबकि महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलने से ओपन सीटें लगभग 45 फीसदी रह गई हैं। उप प्रधान पद के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे।  

Trending Videos

किस जिले में किस श्रेणी के लिए आरक्षित हुई जिला परिषद चेयरमैन का पद

जिला परिषद सीट का नाम आरक्षण रोस्टर
सिरमौर एससी(महिला)
सोलन एससी(महिला)
मंडी एससी
किन्नौर एसटी
लाहौल-स्पीति एसटी(महिला)
कांगड़ा ओबीसी(महिला)
हमीरपुर महिला(सामान्य)
चंबा महिला(सामान्य)
शिमला ओपन
कुल्लू ओपन
ऊना ओपन
बिलासपुर ओपन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोस्टर नियमानुसार तैयार किया गया
पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह रोस्टर नियमानुसार तैयार किया गया है, जिसमें सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। विभाग का कहना है कि आरक्षण प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी की गई है ताकि सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके। गौरतलब है कि जिला परिषद चेयरमैन का चुनाव सीधे जनता की ओर से नहीं किया जाता, बल्कि पहले जिला परिषद सदस्य चुने जाते हैं। इसके बाद निर्वाचित सदस्य आपस में से ही चेयरमैन का चयन करते हैं। ऐसे में जिला परिषद सदस्य बनने की दौड़ भी काफी अहम मानी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed