सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Panchayat Elections: Two Ballot Papers Go Missing in Kunihar; FIR Filed Against Eight Employees

हिमाचल पंचायत चुनाव: कुनिहार में दो बैलेट पेपर गायब, आठ कर्मचारियों पर एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, कुनिहार(सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 May 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश पंचायतीराज 2026 की चुनाव प्रक्रिया के दौरान विकास खंड कुनिहार में बैलेट पेपर लेखन कार्य के बीच दो बैलेट पेपर गायब होने का मामला सामने आया है।

HP Panchayat Elections: Two Ballot Papers Go Missing in Kunihar; FIR Filed Against Eight Employees
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज 2026 की चुनाव प्रक्रिया के दौरान विकास खंड कुनिहार में बैलेट पेपर लेखन कार्य के बीच दो बैलेट पेपर गायब होने का मामला सामने आया है। इससे प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बैलेट पेपर लेखन कार्य में तैनात आठ कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस थाना कुनिहार में मामला दर्ज करवा दिया है। इनमें संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) भी शामिल हैं। साथ ही सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है।

Trending Videos

खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर गायब होना अत्यंत गंभीर मामला है। मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड पुलिस को सौंपे जा रहे हैं। उधर, डीएसपी सोलन अशोक चौहान ने बताया कि बैलेट पेपर गायब होने की शिकायत पर पुलिस थाना कुनिहार में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed